Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Droupadi Murmu बनीं NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार-नवीन पटनायक ने किया स्वागत

Droupadi Murmu बनीं NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार-नवीन पटनायक ने किया स्वागत

द्रौपदी मुर्मू, झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं.

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
<div class="paragraphs"><p>द्रौपदी मुर्मू</p></div>
i

द्रौपदी मुर्मू

IANS

advertisement

NDA ने राष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. BJP ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव के मैदान में उतारा है. दिल्ली में हुई बीजेपी के संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया. बैठक में पीएम मोदी के अलावा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और अन्य कई नेता मौजूद थे. इससे पहले विपक्ष ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को अपना राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है.

NDA की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी ने अपना जीवन समाज की सेवा और गरीबों, दलितों के साथ-साथ हाशिए के लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित किया है. उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है और उनका कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है. मुझे विश्वास है कि वह हमारे देश की एक महान राष्ट्रपति होंगी.

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट कर कहा कि झारखण्ड की पूर्व राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बीजेपी नीत NDA की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में मनोनीत किये जाने पर हार्दिक बधाई. निर्वाचित होने पर श्रीमती मुर्मू भारत की राष्ट्रपति बनने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी.

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने भी NDA की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर बधाई दी है.

वहीं, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भी ट्वीट कर कर बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर रहा कि पूर्व राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में मनोनीत होने पर बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं!

वहीं ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने भी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने का स्वागत किया है.

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT