Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019‘एक लड़की को देखा तो...’ के बहाने लोग कर रहे हैं प्यार का इजहार

‘एक लड़की को देखा तो...’ के बहाने लोग कर रहे हैं प्यार का इजहार

ये फिल्म एक लव स्टोरी पर आधारित है. इस लिए फिल्म का प्रमोशन भी इसी अंदाज में किया जा रहा है.

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
फोटो:Twitter 
i
null
फोटो:Twitter 

advertisement

सोनम कपूर और राजकुमार राव की आने वाली फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' जल्द रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में सोनम कपूर पहली बार अपने पिता अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं. ये फिल्म एक लव स्टोरी पर आधारित है, इसलिए फिल्म का प्रमोशन भी इसी अंदाज में किया जा रहा है.

सोनम कपूर, अनिल कपूर, राजकुमार राव जूही चावला स्टारर इस फिल्म का प्रमोशन खास अंदाज में किया जा रहा. सोशल मीडिया पर #EkLadkiKoDekhaTohAisaLaga हैशटेग चल रहा है, जिसमें लोग अपने-अपने प्यार के साथ तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. अनिल कपूर ने भी अपनी पत्नी सुनीता के साथ एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर के जरिए अनिल अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं. राजकुमार राव, शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंदरा ने भी अपने- अपने प्यार के साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का पोस्टर फोटो:Twitter 

सेलिब्रिटीज के साथ आम लोगों ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए अपने-अपने प्यार का इजहार किया है. अनुपम खेर ने भी अपनी मां के साथ एक तस्वीर पोस्ट की.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT