Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-20195 सितंबर: आज आप अपना बर्थडे इन खास लोगों के साथ मना रहे हैं

5 सितंबर: आज आप अपना बर्थडे इन खास लोगों के साथ मना रहे हैं

इन खास लोगों के साथ आज आप अपना जन्मदिन मना रहे हैं  

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
इन खास लोगों के साथ आज आप अपना जन्मदिन मना रहे हैं  
i
इन खास लोगों के साथ आज आप अपना जन्मदिन मना रहे हैं  
(फोटो: Altered by Quint)

advertisement

क्या आपको पता है कि आज आप किनके साथ अपना जन्मदिन शेयर कर रहे हैं? आप उनके साथ न सिर्फ अपने जन्म का महीना और राशि शेयर कर रहे हैं, बल्कि ये तारीख (5 सितंबर) भी!

सर्वपल्ली राधाकृष्णन

राधाकृष्णन का जन्मदिन Teachers Day के रूप में मनाया जाता है. (फोटो: क्विंट)

देश के नामचीन शिक्षाविद, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का आज 131वां जन्मदिन है. राधाकृष्णन के जन्मदिन, यानी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है. साल 1962 में भारत सरकार ने इनके जन्मदिन को टीचर्स डे के रूप में मनाए जाने का ऐलान किया था.

राधाकृष्णन भारत के दूसरे राष्ट्रपति (1962-67) और पहले उपराष्ट्रपति (1952-62) थे. शिक्षा और राजनीतिक के क्षेत्र में खास योगदान के लिए साल 1954 में भारत सरकार ने इन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया. इसी साल 'ब्रिटिश एकेडमी' का सदस्य भी बनाया गया. इंग्लैंड सरकार ने 'ऑर्डर ऑफ मेरिट' से सम्मानित किया.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

विधु विनोद चोपड़ा

विधु विनोद चोपड़ा की फिल्में एंटरटेनमेंट के साथ-साथ दर्शकों को कुछ मैसेज भी देती है.(फोटो: wiki)

बॉलीवुड एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, स्क्रीनराइटर और कंपोजर विधु विनोद चोपड़ा का आज 67वां जन्मदिन है. विधु की फिल्मों की खास बात है कि ये एंटरटेनमेंट के साथ-साथ दर्शकों को कुछ मैसेज भी देती है. इनमें ‘संजू’, ‘पीके’, '3 इडियट्स', 'मुन्नाभाई एमबीबीएस', 'मिशन कश्मीर', ‘परिंदा’, ‘1942: अ लव स्टोरी’ इनकी बेहतरीन फिल्में हैं. इनमें से कुछ फिल्मों के लिए फिल्मफेयर, आइफा और जी सिने अवॉर्ड भी हासिल कर चुके हैं.

विधु विनोद चोपड़ा ने साल 1976 में पहली शॉर्ट फिल्म 'मर्डर एट मंकी हिल' बनाई. इसके लिए इन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला. 1978 में बच्चों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री 'एन एंकाउंटर विद फेसेस' बनाई. इसके बाद 1981 में इनकी पहली फिल्म 'सजा ए मौत' बड़े पर्दे पर रिलीज हुई.

हैप्पी बर्थडे!

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 04 Sep 2018,12:14 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT