Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-201921 फरवरी: आज आप अपना बर्थडे इन हस्तियों के साथ शेयर कर रहे हैं

21 फरवरी: आज आप अपना बर्थडे इन हस्तियों के साथ शेयर कर रहे हैं

इन मशहूर लोगों के साथ आज आप अपना जन्मदिन मना रहे हैं

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
इन मशहूर लोगों के साथ आज आप अपना जन्मदिन मना रहे हैं
i
इन मशहूर लोगों के साथ आज आप अपना जन्मदिन मना रहे हैं
(फोटो: क्विंट हिंदी)

advertisement

क्या आपको पता है कि आज आप किनके साथ अपना जन्मदिन शेयर कर रहे हैं? आप उनके साथ न सिर्फ अपने जन्म का महीना और राशि शेयर कर रहे हैं, बल्कि ये तारीख (21 फरवरी) भी!

शांति स्वरूप भटनागर

शांति स्वरूप भटनागर ने सीएसआईआर की स्थापना की थी(फोटो: ट्विटर)

जाने माने भारतीय वैज्ञानिक शांति स्वरूप भटनागर का आज 124वां जन्मदिन है. इन्हें शोध प्रयोगशालाओं का जनक कहा जाता है. आजादी के बाद साल 1947 में शांति स्वरूप भटनागर की अध्यक्षता में वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की स्थापना की गई. साल 1954 को भटनागर को विज्ञान के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया.

शांति स्वरूप भटनागर का जन्म आज ही के दिन साल 1894 को शाहपुर (अब पाकिस्तान में) में हुआ था. बचपन से ही उन्हें खिलौने, इलेक्ट्रॉनिक बैटरियां और तारयुक्त टेलीफोन बनाने का शौक था. ग्रेजुएशन करने के बाद भटनागर इंग्लैंड गए. लंदन से एक कॉलेज से डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की.

भटनागर की मृत्यु के बाद सीएसआईआर ने कुशल वैज्ञानिकों के सम्मान में 'भटनागर' पुरस्कार देने की शुरुआत की.

सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'

सूर्यकांत त्रिपाठी ने कई कहानियां, उपन्यास, कविता और निबंध की रचना की है(फोटो: फेसबुक)

हिंदी के महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी का आज 122वां जन्मदिन है. उन्हें कहानियां, उपन्यास, कविता और निबंध की वजह से विशेष ख्याति मिली है. निराला जी रामचरित मानस के रचयिता तुलसी दास को अपना प्रतिनिधि कवि मानते थे और रामविलास शर्मा निराला जी को.

सूर्यकांत त्रिपाठी का जन्म आज ही के दिन साल 1896 को बसंत पंचमी के दिन ही हुआ था. साल 1916 में उन्होंने 'जूही की कली' कविता की रचना की. उसके बाद अनामिका (1923), परिमल (1930), गीतिका (1936), तुलसीदास (1938), कुकुरमुत्ता (1942), नये पत्ते (1946), अर्चना(1950), आराधना 91953), गीत कुंज (1954) जैसी कई कविताओं की रचना की.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

स्मिता बंसल

स्मिता बसंल ने धारावाहिक ‘बालिका वधू’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला(फोटो: फेसबुक)

टीवी एक्ट्रेस स्मिता बंसल का आज 41वां जन्मदिन है. 'अमानत', 'आशीर्वाद' और 'सरहदें' जैसे छोटे पर्दे पर सीरियलों से मशहूर होने वाली स्मिता बंसल ने बॉलीवुड की कुछ हिट फिल्मों में भी काम किया है. साल 2009 में स्मिता ने धारावाहिक 'बालिका वधू' के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी हासिल किया था.

स्मिता बंसल का जन्म आज ही के दिन साल 1977 में हुआ था. स्मिता ने 'कर्ज' और 'हम तो मोहबत्त करेंगे' दो हिंदी फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा एक मलयालम फिल्म 'दया' में भी नजर आईं हैं.

हैप्पी बर्थडे!

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT