Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-201918 अक्टूबर: आज आप अपना बर्थडे इन खास लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं

18 अक्टूबर: आज आप अपना बर्थडे इन खास लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं

क्या आपको पता है कि आज आप किनके साथ अपना जन्मदिन शेयर कर रहे हैं?

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
क्या आपको पता है कि आज आप किनके साथ अपना जन्मदिन शेयर कर रहे हैं?
i
क्या आपको पता है कि आज आप किनके साथ अपना जन्मदिन शेयर कर रहे हैं?
(फोटो कोलाज: क्विंट हिंदी)

advertisement

क्या आपको पता है कि आज आप किनके साथ अपना जन्मदिन शेयर कर रहे हैं? आप उनके साथ न सिर्फ अपने जन्म का महीना और राशि शेयर कर रहे हैं, बल्कि ये तारीख (18 अक्टूबर) भी!

ओम पुरी

(फोटोः Twitter)

फिल्मी जगत के मशहूर एक्टर ओम प्रकाश पुरी अगर आज जिंदा होते, तो अपना 69वां जन्मदिन मना रहे होते. ओम पुरी ने द हंड्रेड फूट जर्नी (2014), चार्ली विल्सन वॉर (1982), द रिलक्टेंट फंडामेंटलिस्ट (2012) और गांधी जैसी तमाम हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है.

ओम पुरी ने फिल्मी करियर की शुरुआत मराठी नाटक पर आधारित फिल्म 'घासीराम कोतवाल' से की थी. इसके बाद पुरी ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य में भी कई फिल्मों में काम किया.

ओम पुरी को उनकी बेमिसाल अदाकारी के लिए साल 1982 में आई फिल्म 'आरोहण' के लिए बेस्ट एक्टर नेशनल अवॉर्ड मिला. इसके बाद 1984 में भी ‘अर्ध सत्य’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर नेशनल अवॉर्ड मिला. भारत सरकार ने साल 1990 में हिंदी और क्षेत्रीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए पद्मश्री के सम्मान से नवाजा. साल 2009 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला.

अमीश त्रिपाठी

लेखक अमीश त्रिपाठी (फोटो: Facebook)

अमीश त्रिपाठी एक भारतीय लेखक हैं, जो आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं. त्रिपाठी की कहानी पर एक हॉलीवुड फिल्म भी बनी हैं. नोबेल 'द इम्मारटल्स ऑफ मेलुहा' (2010), 'द सीक्रेट ऑफ नागाज' (2011) और 'द ओथ ऑफ द वायुपुत्राज' (2013) के लेखन के लिए अमीश जाने जाते हैं.

फॉर्ब्स इंडिया ने साल 2012, 2013, 2014 और 2015 में अमीश त्रिपाठी को लगातार चार बार टॉप-100 सेलिब्रिटी की लिस्ट में शामिल किया है.

लेखक अमीश त्रिपाठी का जन्म मुंबई में हुआ. मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज और इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कोलकाता से पढ़ाई की. लेखन की लाइन में आने से पहले उन्होंने करीब 14 साल तक फाइनेंस सर्विस इंडस्ट्री में नौकरी की. उन कंपनियों के नाम हैं- स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक इंडिया, डीबीएस और आईडीबीआई.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

कुणाल कपूर

कुणाल कपूर (फोटो: Facebook)

हिंदी फिल्मों के एक्टर कुणाल कपूर आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. साल 2001 में उन्होंने फिल्म 'AKS' में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. उसके बाद अब तक पिछले 18 सालों में करीब 15 फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं.

एक्टर कुणाल कपूर की कुछ फेमस फिल्मों के नाम हैं- रंग दे बसंती (2006), आजा नचले (2007), डॉन (2011), डियर जिंदगी (2016), रागदेश (2017) आदि. कुणाल कुछ प्रोडक्ट के विज्ञापन के लिए भी काम कर चुके हैं. इसके अलावा साल 2009 में उन्होंने कुछ अग्रेंजी न्यूज पेपर के लिए आर्टिकल भी लिखे हैं.

फ्रीडा पिंटो

अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो (फोटो: Facebook)

फ्रीडा पिंटो एक भारतीय एक्ट्रेस और मॉडल हैं. पिंटो अपनी पहली फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में लतिका की भूमिका से मशहूर हुईं. इस फिल्म के लिए साल 2009 में एकेडमी अवॉर्ड भी मिल चुका है.

एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो का जन्म साल 1984 में आज ही के दिन मुंबई में हुआ था. उन्होंने मुंबई में अंग्रेजी से ग्रेजुएशन (बीए) किया है. उनके पिता बैंक ऑफ बड़ौदा में सीनियर मैनेजर और मां गुरुग्राम के सेंट जॉन यूनिवर्सल हाई स्कूल में प्रधानाचार्य हैं. उनकी बड़ी बहन शेरोन पिंटो एक न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं.

हैप्पी बर्थडे!

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 17 Oct 2017,01:04 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT