Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019दिल्ली पुलिस ने किसान नेताओं के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर किया जारी 

दिल्ली पुलिस ने किसान नेताओं के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर किया जारी 

26 जनवरी के दिन प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था 

आईएएनएस
भारत
Published:
दिल्ली पुलिस ने किसान नेताओं के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर किया जारी
i
दिल्ली पुलिस ने किसान नेताओं के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर किया जारी
(फोटो: क्विंट हिंदी)

advertisement

दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के संबंध में एफआईआर में नामजद किसान नेताओं के खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर जारी किया है. पुलिस ने कहा कि उनके पासपोर्ट को सरेंडर करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे देश से बाहर न जाएं.

एफआईआर में किसान नेता राकेश टिकैत, दर्शन पाल, गुरनाम सिंह चंदूनी, राजिंदर सिंह, बलबीर सिंह राजेवाल, बूटा सिंह बुर्ज गिल, योगेंद्र यादव, मेधा पाटकर, अविक साहा और जोगिंदर सिंह सहित कुल 37 किसान नेताओं का नाम है। किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिसा के संबंध में इन किसान नेताओं को नामजद किया गया है.

किसानों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें धारा 147, 148 (हिंसा या दंगा करने से संबंधित), 120 बी (आपराधिक साजिश) और 307 (हत्या का प्रयास) शामिल हैं.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

हिंसा में 394 पुलिसकर्मी हुए जख्मी

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, हिंसा में 394 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें से अधिकांश अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि कुछ गंभीर पुलिसकर्मियों को आईसीयू में भी भर्ती कराना पड़ा है. अभी तक 25 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं और 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 50 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया है.

26 जनवरी को पुलिस पर हमला करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले हिंसक प्रदर्शनकारियों की पहचान करने के लिए पुलिस सभी उपलब्ध तस्वीरों और वीडियो फुटेज का विश्लेषण कर रही है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT