Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को रेप मामले में मिली जमानत

यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को रेप मामले में मिली जमानत

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गायत्री प्रजापति पर 17 फरवरी को लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में FIR दर्ज हुई थी

शिवाजी दुबे
भारत
Published:
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ गायत्री प्रजापति (फाइल फोटो: PTI)
i
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ गायत्री प्रजापति (फाइल फोटो: PTI)
null

advertisement

यूपी के पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर गायत्री प्रजापति को लखनऊ पॉस्को कोर्ट से जमानत मिल गई है. गायत्री प्रजापति पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया था. महिला का आरोप था कि प्रजापति ने नौकरी और प्लॉट दिलाने के नाम पर उसके साथ रेप किया था.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गायत्री प्रजापति पर 17 फरवरी को लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में FIR दर्ज हुई थी. इसके बाद वह फरार हो गए थे. यूपी पुलिस ने 15 मार्च को इन्हें लखनऊ से अरेस्ट किया था.

लखनऊ की पॉस्को कोर्ट ने गायत्री प्रजापति को एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी है. कोर्ट ने प्रजापति के दो साथी पिंटू और विकास को भी जमानत दी है.

पीड़ित महिला ने सुप्रीम कोर्ट से पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की अपील की थी. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पीड़ित महिला की अपील को स्वीकार कर लिया.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT