Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019 दिल्ली में जमकर हुई बारिश, कई जगह गिरे ओले- ट्रैफिक जाम

दिल्ली में जमकर हुई बारिश, कई जगह गिरे ओले- ट्रैफिक जाम

राजधानी के कई इलाकों में जमकर ओले भी गिरे

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
राजधानी के कई इलाकों में जमकर ओले भी गिरे
i
राजधानी के कई इलाकों में जमकर ओले भी गिरे
(फाइल फोटो:Twitter)

advertisement

देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार दोपहर तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई. बारिश के साथ ही ओले भी गिरे. घने बादलों के कारण दोपहर में विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई. बारिश ने एक बार फिर ठंड का अहसास दिलाया. हालांकि सड़कों पर जलभराव के चलते लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी.

बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों में यातायात भी प्रभावित हुआ. दिल्ली में AIIMS के पास सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

मौसम विभाग ने बताया कि सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए थे और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से एक डिग्री ज्यादा यानि 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 88 प्रतिशत दर्ज किया गया. विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है.”

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 14 Mar 2020,04:30 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT