Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019यूपी में हाईस्कूल छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद चाकू मारा गया

यूपी में हाईस्कूल छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद चाकू मारा गया

यूपी में हाई स्कूल की छात्रा के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म

आईएएनएस
भारत
Published:
(फोटो: iStock)
i
null
(फोटो: iStock)

advertisement

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में लड़कियों के साथ अपराध होने का सिलसिला जारी है. ताजा वाकया उत्तर प्रदेश के गोंडा (Gonda) जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां हाई स्कूल की छात्रा के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) किया और फिर उसे चाकू मार दिया. लड़की मंगलवार शाम स्कूल से घर लौट रही थी, जब उसे चारों अरोपी खींचकर गन्ने के खेत में ले गए.

चारों आरोपी में से एक उसके गांव का है, इन्होंने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसके हाथ पर चाकू मारकर घटना की जानकारी न देने की चेतावनी दी. लड़की ने घर लौटकर अपने माता-पिता को बताया जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई.

मनकापुर पुलिस स्टेशन के पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि चारों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म के लिए और पोक्सो अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया. पुलिस ने कहा कि आरोपियों और पीड़िता के परिवारों के बीच विवाद था. अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT