Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019बनारस की होली में सराबोर विदेशियों का देसी हुड़दंगी स्टाइल देखिए

बनारस की होली में सराबोर विदेशियों का देसी हुड़दंगी स्टाइल देखिए

बनारस में होली के दिन तो क्या देसी क्या विदेशी हर कोई बनारसी होली के रंग में सराबोर नजर आता है

विक्रांत दुबे
भारत
Updated:
बनारस की होली में सराबोर विदेशियों का देसी हुड़दंगी स्टाइल
i
बनारस की होली में सराबोर विदेशियों का देसी हुड़दंगी स्टाइल
(फोटो: क्विंट हिंदी)

advertisement

बनारस की होली का अपना अलग अंदाज है. गंगा के घाटों पर अबीर, गुलाल और बरसते हुए रंग, साथ ही देसी-विदेशियों को मिलजुलकर डांस. यही अंदाज बनारस को खास बनाता है. बनारस में रंग भरी एकादशी के दिन से होली की शुरुआत हो जाती है. मान्यता है कि रंगभरी एकादशी के दिन बाबा विश्वनाथ पार्वती को ससुराल से लेकर लौटते हैं. उस वक्त गौना बारात में उनके भक्त गण रहते हैं, जो जमकर अबीर की होली खेलते हैं. लेकिन उनके दूसरे गण यानी भूत-प्रेत-औघड़ वहां नहीं जा पाते. दूसरे दिन भोलेनाथ बनारस के मणिकर्णिका घाट जाते हैं, जहां वो अपने भक्तों के साथ चिता के भस्म से होली खेलते हैं.

ऐसे में होली के मौके पर देखते हैं बनारस में विदेशियों की देसी हुड़दंगी स्टाइल वाली होली.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 02 Mar 2018,12:06 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT