Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019भारत ने किया VL-SRSAM मिसाइल का सफल परीक्षण, नेवी की बढ़ेगी ताकत

भारत ने किया VL-SRSAM मिसाइल का सफल परीक्षण, नेवी की बढ़ेगी ताकत

यह मिसाइल लगभग 15 किमी की दूरी पर लक्ष्य को भेद सकती है.

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
<div class="paragraphs"><p>वर्टिकली शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल</p></div>
i

वर्टिकली शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल

Photo- DRDO 

advertisement

भारत ने मंगलवार को ओडिशा के तट से डीआरडीओ(DRDO) ने वर्टिकली शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल (Shorthort Range Surface to Air Missile) VL-SRSAM) का सफल परीक्षण किया. यह मिसाइल रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO)ने भारतीय नौसेना के युद्धपोतों (naval warships) के लिए तैयार की है.

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के अधिकारियों (DRDO) के अनुसार, यह लगभग 15 किमी की दूरी पर लक्ष्य को भेद सकती है. DRDO ने कहा है कि VL-SRSAM, भारतीय नौसेना के लिए DRDO द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य समुद्री-स्किमिंग लक्ष्यों सहित निकट सीमा पर विभिन्न हवाई खतरों को बेअसर करना है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

आपको बता दें कि नौसेना ने 2027 तक 107 पोत वाला बल बनने का लक्ष्य रखा है. वर्तमान में नौसेना के पास लगभग 130 युद्धपोत हैं. हाल ही में नेवी प्रमुख एडमिरल हरि कुमार ने कहा था नौसेना के 170 युद्धपोत वाला बल बनने की योजना की 10 वर्षीय एकीकृत क्षमता विकास योजना (आईसीडीपी) के तहत आवश्यकता की समीक्षा करने के लिए एक नई वैज्ञानिक प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है, जिसके बाद निर्णय किया जाएगा. उन्होंने कहा, 230 (पोत) भी हो सकते हैं, 300 भी, यह प्रक्रिया जारी है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT