Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019तस्वीरों में भारत: PM मोदी के शपथग्रहण से गर्मी के कहर तक...

तस्वीरों में भारत: PM मोदी के शपथग्रहण से गर्मी के कहर तक...

  इस पूरे हफ्ते देश में कई ऐसी चीजें हुईं, जिन्होंने अपनी तरफ लोगों का ध्यान खींचा.  

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
गुवाहाटी में धान के खेत में धान की कटाई करता एक किसान 
i
गुवाहाटी में धान के खेत में धान की कटाई करता एक किसान 
(AP Photo/Anupam Nath)

advertisement

इस पूरे हफ्ते देश में कई ऐसी चीजें हुईं, जिन्होंने अपनी तरफ लोगों का ध्यान खींचा. सुर्खियों और खबरों से अलग, क्विंट हिंदी पेश करता है इस हफ्ते के भारत की खास तस्वीरें. ये तस्वीरें 25 मई 2019 से 31 मई 2019 के बीच की हैं.

जम्मू के बाहरी इलाके में गर्मी के मौसम में सूखे तालाब से होकर स्कूल से लौटते बच्चे(AP Photo/Channi Anand)  
हिमाचल में धर्मशाला से करीब 48 किमी साउथ में पालमपुर के पास घने जंगल में धुंआ उठता हुआ(AP Photo/Ashwini Bhatia)  

30 मई को राष्ट्रपति भवन के प्रागंण में नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद पर दूसरी बार शपथ ली, हजारों लोग इस पल के गवाह बने.

पीएम मोदी का शपथ ग्रहण समारोह(AP Photo/Manish Swarup)  
श्रीनगर के बाहरी इलाके में एक झरने में कूदता कश्मीरी लड़का(AP Photo/Mukhtar Khan)  

श्रीनगर में रमजान के मौके पर सूफी संत शेख अब्दुल कादिर जिलानी में पवित्र कुरान पढ़ता एक कश्मीरी लड़का

(AP Photo/Dar Yasin)  
हैदराबाद में एक आदमी ने खुद को भयंकर धूप से बचाने के लिए फटे कॉर्टन बॉक्स से सिर ढक लिया(AP Photo/Mahesh Kumar A.)  
गुवाहाटी में एक धान के खेत के पास नाव पर मछली पकड़ते मछुआरे (AP Photo/Anupam Nath)  
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
श्रीनगर में हजरतबल दरगाह पर प्रार्थना करतीं एक कश्मीरी मुस्लिम(AP Photo/Mukhtar Khan)  
ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के लिए टीम इंडिया को मुंबई में चीयर करते छोटे क्रिकेट फैन (PTI Photo/Mitesh Bhuvad)  
अमृतसर में गुरु हरगोबिंद जी के ‘गुरुता गद्दी दिवस’ के मौके पर स्वर्ण मंदिर में सरोवर में डुबकी लगाते भक्त(फोटो: PTI)
मुंबई में एक फुटपाथ पर काम मिलने का इंतजार करता एक मुस्लिम मजदूर(AP Photo/Rafiq Maqbool)  
श्रीनगर में आतंकवादी जाकिर मूसा के मारे जाने के बाद कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लगाए गए कर्फ्यू के दूसरे दिन सुनसान सड़क पर जाता एक दूधिया(फोटो: PTI)
हैदराबाद में बच्चे को साड़ी के पल्लू से ढककर तेज धूप से बचाती एक मां(AP Photo/Mahesh Kumar A.)  
धर्मशाला में अपनी मां का इंतजार करता प्रेयर फ्लेग के पास खड़ा निर्वासित तिब्बती लड़का (AP Photo/Ashwini Bhatia)  
अहमदाबाद: सूरत अग्निकांड में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च में शामिल हुए देशवासी(AP Photo/Ajit Solanki)  

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT