Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Ishita Kishore बनीं UPSC 2022 टॉपर, DU से ग्रेजुएशन, 2 साल तक कर चुकीं हैं नौकरी

Ishita Kishore बनीं UPSC 2022 टॉपर, DU से ग्रेजुएशन, 2 साल तक कर चुकीं हैं नौकरी

UPSC CSE 2022 Final Result: टॉप 5 में 4 लड़कियां, पिछले साल 2021 में भी टॉप तीन पर लड़कियों ने कब्जा जमाया था.

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
<div class="paragraphs"><p>Ishita Kishore बनीं UPSC 2022 टॉपर, DU से ग्रेजुएशन, 2 साल तक कर चुकीं हैं नौकरी</p></div>
i

Ishita Kishore बनीं UPSC 2022 टॉपर, DU से ग्रेजुएशन, 2 साल तक कर चुकीं हैं नौकरी

(फोटो- क्विंट हिंदी)

advertisement

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार, 23 मई को यूपीएससी सीएसई 2022 का फाइनल रिजल्ट (UPSC CSE 2022 Final Result) घोषित कर दिया. ग्रेटर नोएडा कीं इशिता किशोर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 की टॉपर हैं. आइए आपको बताते हैं कि इशिता किशोर कौन हैं?

कौन हैं इशिता किशोर?

इशिता किशोर (Ishita Kishore) ने दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) के SRCC से ग्रेजुएशन किया, इसके बाद 2 साल तक अर्न्स्ट एंड यंग के साथ रिस्क एडवाइजरी के रूप में काम किया. उन्होंने UPSC की तैयारी के दौरान अपने एक मॉक इंटरव्यू में बताया था कि वह एक एक्टिव प्लेयर रही हैं. वो अपने स्कूल के समय से ही एक अच्छी ऑलराउंडर कलाकार भी रही हैं.

यूपीएससी की इस परीक्षा में कुल 933 उम्मीदवार चयनित हुए हैं, जिसमें 180 IAS, 38 IFS, 200 IPS चयनित हुए हैं. बता दें कि इस बार जनरल कैटेगरी से 345, ओबीसी से 263, एससी से 154 एसटी कैटेगरी से 72 उम्मीदवार चयनित हुए.

इशिता के अलावा दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया और तीसेर स्थान पर उमा हरति एन का नाम है. इसके अलावा चौथा स्थान मयूर हजारिका और पांचवां गहना नव्या जेम्स ने हासिल किया है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

2021 में भी टॉप 3 में लड़कियों का था कब्जा

पिछले साल श्रुति शर्मा ने UPSC CSE 2021 में टॉप किया था. पिछले साल भी शीर्ष तीन स्थानों पर लड़कियों ने ही कब्जा किया था. अंकिता अग्रवाल ने एआईआर 2 और चंडीगढ़ की गामिनी सिंगला ने तीसरा स्थान हासिल किया था.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT