Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019‘चंद्रयान 2’ की सफल लॉन्‍चिंग पर राष्ट्रपति, पीएम ने दी बधाई

‘चंद्रयान 2’ की सफल लॉन्‍चिंग पर राष्ट्रपति, पीएम ने दी बधाई

चंद्रयान-1 के सफल परीक्षण के बाद इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन चंद्रयान-2 की ओर बढ़ रहा है.

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
(फोटो <a href="https://twitter.com/isro">: twitter.com/isro</a>)
i
null
(फोटो : twitter.com/isro)

advertisement

ISRO ने 'चंद्रयान 2' लॉन्‍च कर दिया है. इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्‍च किया गया. इस लाइव ब्‍लॉग में आप चंद्रयान- 2 की लॉन्‍चिंग से जुड़ा पल-पल का अपडेट देख सकते हैं.

बता दें कि इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने चंद्रयान-2 के लॉन्च का रिहर्सल किया था, जो कि सफल रहा था. चंद्रयान-2 को आज दोपहर 2:43 बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया.

  • ISRO ने ‘चंद्रयान 2’ लॉन्‍च किया
  • आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्‍चिंग कामयाब रही
  • ISRO ने कहा- हमारी उम्‍मीद से बेहतर रही लॉन्‍चिंग

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

पीएम मोदी ने लाइव देखा चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग, टीम को दी बधाई

पीएम नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग को लाइव देखा. पीएम ने इसरो की टीम को सफल लॉन्चिंग की बधाई दी है.

राष्ट्रपति कोविंद ने बताया ऐतिहासिक क्षण

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस पल को हर भारतीय के लिए ऐतिहासिक बताया है. उन्होंने लिखा,

श्रीहरिकोटा से चन्द्रयान-2 का ऐतिहासिक प्रक्षेपण हर भारतीय के लिए एक गर्व का क्षण है. भारत के स्वदेशी अंतरिक्ष कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई. मेरी कामना है कि टेक्नॉलॉजी के नए-नए क्षेत्रों में ‘इसरो’, नित नई ऊंचाइयों तक पहुंचे.

कामयाबी के बाद इसरो के चेयरमैन ने कहा:

  • ये भारत की ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत है
  • श्रीहरिकोटा से चंद्रयान 2 की सफलतापूर्वक लॉन्‍चिंग हुई
  • वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत से सफलता मिली
  • वक्‍त रहते खामियां दूर कर ली गईं

#GSLVMkIII-M1 ने 'चंद्रयान 2' को पृथ्‍वी की कक्षा में स्‍थापित किया

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ISRO को बधाई दी

S200 रॉकेट मुख्‍य रॉकेट से अलग हुए

रॉकेट की गति और हालत सामान्‍य: ISRO

ISRO ने जानकारी दी है कि लॉन्‍च किए जाने के बाद रॉकेट की गति और हालत सामान्‍य है.

ISRO ने शेयर की लॉन्‍चिंग की शानदार तस्‍वीर

चंद्रयान-2: लॉन्च यहां देखें लाइव

इसरो ने चंद्रयान 2 की लॉन्‍चिंग लाइव देखने के लिए एक लिंक शेयर किया है. लिंक पर क्‍लिक करके लाइव देखा जा सकता है.

कुछ ही मिनट में लॉन्च होगा चंद्रयान 2

ISRO ने 'चंद्रयान 2' से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी

'चंद्रयान 2' की लॉन्‍चिंग से पहले ISRO ने एक तकनीकी जानकारी दी है. ट्वीट में बताया गया है कि -M1 के क्रायोजेनिक स्‍टेज में तरल हाइड्रोजन भरने का काम पूरा हो गया है.

48 दिन बाद चांद पर पहुंचेगा लैंडर विक्रम

चंद्रयान 2 की लॉन्‍चिंग से पहले ISRO का ट्वीट:

हमारे सफर की शुरुआत हो रही है. क्या आप जानते हैं कि पृथ्वी से चांद तक की दूरी कितनी है? इसकी औसत दूरी 3,84,000 किमी है. विक्रम लैंडर लॉन्च होने के 48वें दिन चांद पर लैंड करेगा.

चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग में अब 5 घंटे से कम का वक्त, सारी तैयारी पूरीं

चंद्रयान-2 अब से कुछ घंटे में पृथ्वी छोड़ देगा. -M1 में लिक्विड हाईड्रोजन भरने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है.

6 सितंबर को पहुंचेगा चांद पर

चंद्रयान-2 में लैंडर-विक्रम और रोवर-प्रज्ञान चंद्रमा तक जाएंगे. लैंडर-विक्रम 6 सितंबर को चांद पर पहुंचेगा

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

तय वक्त से 1 घण्टा पहले लॉन्च व्हीकल में पाई गई तकनीकी खामी के चलते रोका गया चंद्रयान-2 का लॉन्च

तकनीकी खामी के चलते रोका गया लॉन्च

‘‘चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण से 56 मिनट पहले लॉन्च व्हीकल में तकनीकी खामी पाई गई. इसलिए एहतियात के तौर पर आज के लिए लॉन्च रद्द कर दिया है. लॉन्च की नई तारीख बाद में बताई जाएगी.’’
गुरु प्रसाद (PRO इसरो)

56 मिनट 24 सेकंड पहले रोका गया काउंटडाउन

अनाउंसमेंट के लिए कुछ देर रुकें: गुरु प्रसाद (PRO, ISRO)

चंद्रयान-2 मिशन का काउंटडाउन फिलहाल रुका

ईंधन भरने का काम पूरा

Chandrayaan 2: रॉकेट में भरा जा रहा है ईंधन

जीएसएलवी-मार्क3 में ऑक्सिजन भरने का काम पूरा अब हाइड्रोजन भरा जा रहा है.

वित्त मंत्री ने ट्वीट किया, 'बस कुछ झपकियों की बात है'

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट किया है, ‘बस सोने से पहले कुछ झपकियों की बात है, जब चांद के अनछुए हिस्से पर हम अपना मिशन भेजेंगे’

अनुराग ठाकुर ने इसरो को दी शुभकामनाएं

बीजेपी नेता और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसरो को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया है. ठाकुर ने लिखा, ‘130 करोड़ भारतीय और दुनिया के लोग भारत के उस महान छलांग के गवाह बनेंगे जो दुनिया में किसी देश ने नहीं किया. भारत ,चांद के दक्षिणी ध्रुव पर जाएगा.’

आदित्य ठाकरे ने कहा सारी मानव जाति की निगाहें इस मिशन पर

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे और युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने ट्वीट कर इसरो को बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं, सिर्फ हम भारतीय ही नहीं बल्कि सारी मानव जाति आज इस मिशन को सफल होते देखना चाहती है.’

लॉन्च साइट पर पहुंचे दर्शनार्थी

लॉन्च के लिए तैयार इसरो

इस तरह बनकर तैयार हुआ चंद्रयान-2

चंद्रयान-2 के लॉन्च से पहले इसरो ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें इसके बनने के बिहाइंड द सींस को दिखाया गया है.

इसरो के पूर्व चीफ ने मिशन को बताया अब तक का सबसे मुश्किल

इसरो के पूर्व चीफ माधवन नायर ने चंद्रयान को इसरो का अब तक का सबसे मुश्किल मिशन बताया. 'वैज्ञानिक रूप से, ये चंद्रयान-1 से मिले डाटा को कंफर्म करने का एक फॉलो मिशन है. ये युवा वैज्ञानिकों के लिए बड़ा प्रेरक बनने जा रहा है.'

चंद्रयान-2 को 15 जुलाई को लॉन्च किया जाना था, लेकिन लॉन्चिंग से एक घंटे पहले ही इसे रोक लिया गया. इसके लॉन्च के 56 मिनट पहले व्हीकल में तकनीकी खामी पाई गई थी, जिसके बाद एहतियात के तौर पर इसके लॉन्च को रद्द करने का फैसला लिया गया.

Published: 14 Jul 2019,02:13 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT