Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019झारखंड के चाईबासा में लगातार दूसरे दिन नक्सलियों ने किया विस्फोट, आठ जवान घायल

झारखंड के चाईबासा में लगातार दूसरे दिन नक्सलियों ने किया विस्फोट, आठ जवान घायल

यहां पुलिस को भारी पड़ता देख कई हथियार छोड़ भाग खड़े हुए.

IANS
भारत
Published:
<div class="paragraphs"><p>झारखंड के चाईबासा में लगातार दूसरे दिन नक्सलियों ने किया विस्फोट, आठ जवान घायल</p></div>
i

झारखंड के चाईबासा में लगातार दूसरे दिन नक्सलियों ने किया विस्फोट, आठ जवान घायल

(फोटो- IANS)

advertisement

झारखंड (Jharkhand) के चाईबासा में नक्सलियों द्वारा बिछाई गई लैंडमाइंस की चपेट में आने में से गुरुवार को दो जवान बुरी तरह घायल हो गए। बुधवार को भी इसी जगह पर नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान लैंडमाइंस का विस्फोट हुआ था, जिसमें छह जवान घायल हुए थे। सभी घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रांची लाया गया है। इधर रांची के पास बुढ़मू थाना क्षेत्र में भी गुरुवार को टीपीसी (तृतीय प्रस्तुति कमेटी) के नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। यहां पुलिस को भारी पड़ता देख कई हथियार छोड़ भाग खड़े हुए।

बताया गया कि चाईबासा जिले के विभिन्न इलाकों में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन और जिला पुलिस के जवान नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। बुधवार को टोंटो थाना क्षेत्र स्थित तुम्बाहाका में नक्सलियों के बड़े जमावड़े की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके आधार पर चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने अचानक पुलिस और सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी और एक लैंड माइन्स का विस्फोट कर दिया, जिसकी चपेट में आकर छह जवान घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो नक्सली भाग खड़े हुए। इसके बाद भी सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन जारी रखा। इसी दौरान गुरुवार को नक्सलियों द्वारा बिछाई गई एक और आईईडी का विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में आए दो जवान जख्मी हो गए।

इधर गुरुवार को ही रांची पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ नक्सली बुढ़मू इलाके के जंगल में पार्टी कर रहे हैं। इसपर पुलिस ने सघन सर्च अभियान चलाया तो इस दौरान उनकी नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ में तीन नक्सली घायल हो गए हैं, जिन्हें साथ लेकर उनके साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से एक हथियार, कारतूस और कुछ अन्य सामान बरामद किए हैं।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT