Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019विनोद दुआ के निधन की अफवाहों पर बेटी मल्लिका ने कहा - 'वो अब भी लड़ रहे हैं'

विनोद दुआ के निधन की अफवाहों पर बेटी मल्लिका ने कहा - 'वो अब भी लड़ रहे हैं'

मल्लिका दुआ ने दी थी वनोद दुआ के आईसीयू में भर्ती होने की जानकारी

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
<div class="paragraphs"><p>पत्रकार विनोद दुआ</p></div>
i

पत्रकार विनोद दुआ

(फोटो:YouTube Screengrab)

advertisement

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ (Vinod Dua) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया. इसकी जानकारी खुद उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने दी. लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया में विनोद दुआ को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलीं, कुछ लोगों ने उनकी मौत को लेकर भी पोस्ट किए. जिन पर मल्लिका दुआ ने आपत्ति जताई है और ऐसे लोगों को हिदायत दी है कि वो इस तरह की अफवाहें न फैलाएं.

अब भी आईसीयू में जंग लड़ रहे हैं विनोद दुआ

सोशल मीडिया पर तमाम तरह की अफवाहों के बाद मल्लिका दुआ ने कहा कि,

"सभी लोगों से अपील है कि वो मेरे पिता के निधन को लेकर अफवाहें न फैलाएं. वो अब भी आईसीयू में हैं और जंग लड़ रहे हैं. चाहे जो भी नतीजा निकले, लेकिन उन्हें सम्मान दीजिए. कृपया ऐसी किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें. मैं उनके स्वास्थ्य को लेकर सभी तरह की जानकारी साझा करूंगी, न कि ट्विटर..."

इससे पहले मल्लिका ने ही ये बयान जारी कर बताया था कि उनके पिता विनोद दुआ की तबीतय बिगड़ी है और वो आईसीयू में भर्ती हैं. उन्होंने लिखा कि, "मेरे पिता काफी बीमार हैं, और आईसीयू में भर्ती हैं. उनकी सेहत अप्रैल के महीने से ही बिगड़ती जा रही है. उन्हें तकलीफ नहीं होनी चाहिए. सब उन्हें बहुत प्यार करते हैं और मैं आप सबसे गुजारिश करती हूं कि दुआ करें कि उन्हें कम से कम तकलीफ हो."

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT