Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019कर्नाटक: कांग्रेस नेताओं के घर छापे, 162 करोड़ की संपत्ति जब्त

कर्नाटक: कांग्रेस नेताओं के घर छापे, 162 करोड़ की संपत्ति जब्त

मंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आयकर की छापेमारी के पीछे ‘‘राजनीतिक षडयंत्र’’ है.

भाषा
भारत
Updated:


(Photo: iStockphoto)
i
(Photo: iStockphoto)
null

advertisement

आयकर विभाग ने कर्नाटक के एक मंत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस प्रमुख के परिसरों पर छापेमारी के दौरान 162 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित संपत्ति जब्त की. इसमें 41 लाख रुपये की नकदी के अलावा सोना और आभूषण शामिल हैं.

अधिकारियों ने कहा कि विभाग को पिछले सप्ताह गोकाक और बेलगाम में मंत्री रमेश एल जारखिहोली और महिला कांग्रेस प्रमुख लक्ष्मी आर हेब्बालकर के परिसरों पर छापेमारी के दौरान कई ‘‘बेनामी'' संपत्तियों और ‘‘बिना स्पष्टीकरण वाले निवेश'' के बारे में जानकारी मिली थी.

मंत्री ने बताया षड़यंत्र

इस बारे में प्रतिक्रिया देते हुए जारखिहोली ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है और उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिसरों पर आयकर की छापेमारी के पीछे ‘‘राजनीतिक षड़यंत्र'' है.

आयकर अधिकारी बेलागावी में हमारे पास आए और हमने उनका सहयोग किया. भविष्य में भी हम आयकर अधिकारियों के साथ सहयोग करेंगे.
रमेश एल जारखिहोली

वहीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी से संपर्क नहीं किया जा सका.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 24 Jan 2017,08:45 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT