Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019कर्नाटक: ब्रेक की जगह दबाया एक्सेलरेटर, शख्स की मौत, महिला गिरफ्तार

कर्नाटक: ब्रेक की जगह दबाया एक्सेलरेटर, शख्स की मौत, महिला गिरफ्तार

घटना का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ.

IANS
भारत
Published:
<div class="paragraphs"><p>Karnataka:&nbsp;ब्रेक की जगह दबाया एक्सेलरेटर, शख्स की मौत, महिला गिरफ्तार</p></div>
i

Karnataka: ब्रेक की जगह दबाया एक्सेलरेटर, शख्स की मौत, महिला गिरफ्तार

(Photo: IANS)

advertisement

कर्नाटक (Karnataka) पुलिस ने बेंगलुरु में एक बाइक सवार को अपनी कार से कुचलने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि जांच के दौरान आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि उसने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया था, जिससे उसकी जान चली गयी।

कार चालक की पहचान बेंगलुरु की महिला शुभा के रूप में हुई है। पीन्या ट्रैफिक पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

घटना मंगलवार को व्यस्त हेसरघट्टा मेन रोड पर बगलागुंटे जंक्शन के पास हुई। मृतक की पहचान संजय बाबू के रूप में हुई है।

बाबू अपने बेटे वेदांत के साथ बाइक पर जा रहा था। इस दौरान कार चला रही आरोपी महिला ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी और उसे कुचलकर आगे बढ़ गई।

इस हादसे में बाइक सवार संजय बाबू की मौत हो गई, जबकि उनके घायल बेटे वेदांत का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT