Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019तस्वीरों में: फूलन देवी, चंबल की वो शोषित जो पहले डकैत फिर MP बनी

तस्वीरों में: फूलन देवी, चंबल की वो शोषित जो पहले डकैत फिर MP बनी

फूलन देवी मिर्जापुर से दो बार सांसद रहीं हैं

द क्विंट
भारत
Updated:


फूलन देवी मिर्जापुर से सांसद बनीं.
i
फूलन देवी मिर्जापुर से सांसद बनीं.
फोटो: ट्विटर

advertisement

फूलन देवी का जन्म 10 अगस्त 1963 को यमुना के किनारे गोरा का पुरवा गांव में हुआ. इस गांव में लड़कियों को बोझ समझा जाता था. छोटी जाति की महिला होने के चलते फूलन और भी बड़े पैमाने पर शोषण का शिकार हुई.

(फोटो: ट्विटर)

सात साल की उम्र में उसकी शादी खुद से 25-30 साल बड़े आदमी से हुई. कुछ साल बाद फूलन अपने पति के चंगुल से आजाद होने में कामयाब रही. इसके बाद उसने बाबू गुर्जर का गैंग ज्वाइन कर लिया. जहां विक्रम मल्लाह से उसके प्रेम संबंध बने.

फोटो: ट्विटर

18 साल की उम्र में उसकी विपक्षी गैंग के सदस्यों ने उसका रेप किया.उसे बेहमई गांव में ऊंची जाति के चंगुल में कैद कर लिया गया. यहां उसका कई बार सामूहिक बलात्कार भी किया गया.

इसके बाद फूलन देवी ने खुद का गैंग बनाया. 1981 में फूलन बेहमई गांव वापस आई. यहां उसने 22 ठाकुर जाति के लोगों की ह्त्या कर दी. इस कांड के चलते फूलन पूरे देश में चर्चा का विषय हो गई.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
(फोटो: ट्विटर)

आखिरकार 1983 में भारत सरकार से समझौते के बाद उसने सरेंडर कर दिया. भारत सरकार ने उसकी मांगे मान लीं. उसकी पैतृक जमीन की वापसी, रिश्तेदार को सरकारी नौकरी और गैंग के सदस्यों को मृत्यु दंड न देना की मांग इस समझौते का हिस्सा थीं.

(फोटो: ट्विटर)

1994 में उत्तरप्रदेश सरकार ने उसके खिलाफ लगे सारे केस वापस ले लिए. आखिरकार वो जेल से निकलने में कामयाब रही.

1996 में वो मिर्जापुर से समाजवादी पार्टी के टिकट पर सांसद बनी. 1998 में वो चुनाव हारी, लेकिन 1999 में दोबारा चुनाव जीती.

25 जुलाई 2001 को दिल्ली में घर के बाहर शेर सिंह राणा नाम के शख्स ने फूलन की गोली मार कर हत्या कर दी. राणा के मुताबिक उसने ठाकुरों के हत्याकांड के बदले फूलन को मारा था.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 10 Aug 2017,07:02 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT