Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Lok Sabha Election 2024: वोटर ID कार्ड नहीं है, ये दस्तावेज दिखाकर कर सकते हैं मतदान

Lok Sabha Election 2024: वोटर ID कार्ड नहीं है, ये दस्तावेज दिखाकर कर सकते हैं मतदान

Lok Sabha Election 2024: पहले चरण में कुल 8 केंद्रीय मंत्री, तीन पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल चुनावी मैदान में हैं.

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
<div class="paragraphs"><p>Lok Sabha Election 2024: बिना Voter ID Card के भी डाल सकते हैं वोट, ये है तरीका</p></div>
i

Lok Sabha Election 2024: बिना Voter ID Card के भी डाल सकते हैं वोट, ये है तरीका

(फोटो: क्विंट)

advertisement

भारत में लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान किया जाएगा. कुल 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग होगी.चलिए आपको बताते हैं इस चुनाव में कितने वोटर्स हैं, कौन से राज्यों में चुनाव होगा, वोटिंग के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी?

पहले चरण में किन सीटों पर होगा मतदान?

पहले चरण में कुल 8 केंद्रीय मंत्री, तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों और एक पूर्व राज्यपाल चुनावी मैदान में हैं. इन 21 राज्यों में होगा चुनाव:

  1. अरुणाचल प्रदेश

  2. असम

  3. बिहार

  4. छत्तीसगढ़

  5. मध्य प्रदेश

  6. महाराष्ट्र

  7. मणिपुर

  8. मेघालय

  9. मिजोरम

  10. नगालैंड

  11. राजस्थान

  12. सिक्किम

  13. तमिलनाडु

  14. त्रिपुरा

  15. उत्तर प्रदेश

  16. उत्तराखंड

  17. पश्चिम बंगाल

  18. अंडमान निकोबार

  19. जम्मू और कश्मीर

  20. लक्षद्वीप

  21. पुद्दुचेरी

102 सीटों पर मतदान होगा:

उत्तर प्रदेश की 8 सीटें: सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत.

पश्चिम बंगाल की 3 सीटें: कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी.

बिहार की 4 सीटों: औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई. जम्मू कश्मीर की एक सीट- उधमपुर.

महाराष्ट्र की 5 सीटें: रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंडिया, गढ़चिरौली-चिमूर, चंद्रपुर.

मध्य प्रदेश की 6 सीटें: सीधी, शहडोल, जबलपुर, मांडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा.

असम की 5 सीटें: काजीरंगा, शोणितपुर, लखीमपुर, डिब्रूगढ़, जोरहाट.

छत्तीसगढ़ की 1 सीट: बस्तर.

राजस्थान की 12 सीटें: गंगानगर, बीकानेर, चुरू, झुंझणू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा, नागौर.

त्रिपुरा की 1 सीट: त्रिपुरा पश्चिम.

मणिपुर की दो सीटें: इनर मणिपुर सीट. आउटर मणिपुर कुछ सीट

तमिल नाडु की सभी 39 सीटों पर मतदान होगा.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

कुल कितने उम्मीदवार और कितने मतदाता?

1.87 लाख मतदान केंद्रों पर 16.63 करोड़ से अधिक मतदाता वोट देंगे.

  • 8.4 करोड़ पुरुष वोटर्स

  • 8.23 करोड़ महिला वोटर्स

  • 11,371 थर्ड जेंडर वोटर्स

35.67 लाख वोटर्स पहली बार वोट देंगे

20-29 साल के बीच के वोटर्स की संख्या - 3.51 करोड़

19 अप्रैल को कुल 1625 उम्मीदवार चुनावी मैदान में होंगे जिनमें 1491 पुरुष और 134 महिला उम्मीदवार होंगी.

मतदान केंद्र पर कौन-कौन सी ID दिखाकर वोट डाले जा सकते हैं?

  • वोटर आईडी कार्ड

  • आधार कार्ड

  • मनरेगा जॉब कार्ड

  • बैंक या पोस्ट ऑफिस की पासबुक्स

  • श्रम मंत्रालय की स्कीम के तहत जारी हेल्थ इंश्यॉरेंस स्मार्ट कार्ड

  • ड्राइविंग लाइसेंस

  • पैन कार्ड

  • भारतीय पासपोर्ट

  • पेंशन के दस्तावेज

  • सरकारी कर्मचारी अपना सर्विस आईडेंटिटी कार्ड दिखा सकते हैं

  • सरकार द्वारा जारी यूनिक डिसेबलिटी आईडी यानी UDID कार्ड

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT