Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Parliament Budget Session-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Parliament Budget Session-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

इस सत्र के दौरान, कुल 27 बैठकें हुईं, जो लगभग 177 घंटे 50 मिनट तक चलीं.

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
<div class="paragraphs"><p> लोकसभा-राज्यसभा की संयुक्त बैठक</p></div>
i

लोकसभा-राज्यसभा की संयुक्त बैठक

(फोटो: PTI)

advertisement

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला (OM Birla) ने गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए लोक सभा की कार्यवाही स्थगित कर दी. गुरुवार को लोक सभा की कार्यवाही शुरू होते ही बजट सत्र में हुए कामकाज की जानकारी देते हुए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि 17वीं लोक सभा के इस आठवें सत्र में सदन की कुल कार्य उत्पादकता 129 प्रतिशत रही.

बजट सत्र के सफल संचालन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी और सभी दलों के नेताओं को धन्यवाद देते हुए बिरला ने कहा कि यह सत्र 31 जनवरी, 2022 को शुरू हुआ था, इस सत्र के दौरान, कुल 27 बैठकें हुईं, जो लगभग 177 घंटे 50 मिनट तक चलीं.

लोक सभा अध्यक्ष ने बताया कि 31 जनवरी, 2022 को सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति ने संसद की दोनों सभाओं की केन्द्रीय कक्ष में हुई संयुक्त बैठक को संबोधित किया. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर 2, 3, 4 और 7 फरवरी, 2022 को चर्चा हुई. कुल 15 घंटे 13 मिनट की चर्चा के बाद, 7 फरवरी, 2022 को ध्वनि मत से धन्यवाद प्रस्ताव पारित हुआ.

1 फरवरी, 2022 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन द्वारा वर्ष 2022-2023 के लिए केन्द्रीय बजट पेश किया गया, जिस पर 7, 8, 9 और 10 फरवरी, 2022 को कुल 15 घंटे 35 मिनट तक चर्चा चली. सत्र के दौरान 12 सरकारी विधेयक पेश किए गए तथा 13 विधेयक पारित किए गए

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
बजट सत्र के दौरान -वित्त विधेयक, 2022 के अलावा दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022, दंड प्रकिया (शिनाख्त) विधेयक, 2022 और सामूहिक संहार के आयुध और उनकी परिदान प्रणाली (विधि विरूद्ध क्रियाकलापों का प्रतिषेध) संशोधन विधेयक, 2022 सहित कुल 13 विधेयकों को लोक सभा ने पारित किया.

उन्होंने सदन को बताया कि आठवें सत्र में सभा की कुल कार्य उत्पादकता 129 प्रतिशत रही. इस सत्र में सभा ने कुल मिलाकर 40 घंटे तक बैठकर महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया. सत्र के दौरान 182 प्रश्नों के मौखिक उत्तर दिए गए, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों के संबंध में एक आधे घंटे की चर्चा दिनांक 11 फरवरी, 2022 को की गई.

आपको बता दें कि, संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही पूर्व निर्धारित समय के अनुसार 8 अप्रैल तक चलनी थी, लेकिन इसे एक दिन पहले गुरुवार को ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 07 Apr 2022,02:23 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT