Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019 #MeToo के लपेटे में मंत्री एमजे अकबर, अश्लील ऑफर देने के आरोप

#MeToo के लपेटे में मंत्री एमजे अकबर, अश्लील ऑफर देने के आरोप

पूर्व पत्रकार एम जे अकबर के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट के गंभीर आरोप 

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर पर  लगे सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप 
i
विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर पर  लगे सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप 
फोटो : द क्विंट 

advertisement

देश मे #METOO कैंपेन के जोर पकड़ते ही कई नामी-गिरामी चेहरे कठघरे में खड़े हो गए हैं. ताजा नाम मौजूदा विदेश मंत्री राज्य मंत्री एम जे अकबर है, जो कई अखबारों और पत्रिकाओं के संपादक रह चुके हैं. अकबर महिला पत्रकारों की सहमति के खिलाफ कदम उठाने और होटल के कमरों में उनसे असहज करने वाले इंटरव्यू करने के आरोप लगाए गए हैं.

‘गंदे कॉल करने और टेक्स्ट मैसेज भेजने में माहिर हैं अकबर’

कई महिलाओं ने आरोप लगाया है कि सीनियर जर्नलिस्ट रहे अकबर होटल के कमरे में उनका इंटरव्यू लेते थे और उन्हें अपने बिस्तर और शराब ऑफर करते थे. एक महिला ने हार्वे विन्सिटन्स ऑफ द वर्ल्ड नाम से लिखे पोस्ट में कहा है कि अकबर गंदे फोन कॉल, टेक्स्ट, और असहज करने वाले कॉम्प्लिेंट्स में माहिर हैं.

पोस्ट में कहा गया है, ‘’आप जानते हैं कि कैसे चुटकी काटी जाए. थपथपाया जाए, जकड़ा जाए और हमला किया जाए. आपके खिलाफ बोलने की अब भी भारी कीमत चुकानी पड़ती है. ज्यादातर युवा महिलाएं यह कीमत अदा नहीं कर सकतीं. ‘’

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

अकबर की गंदी पेशकश पर ठुकरा दी थी जॉब

हालांकि जब पोस्ट पब्लिश किया गया था उस समय महिला को प्रताड़ित करने वाला का नाम तो नहीं बताया गया है लेकिन इसे लिखने वाली ने आरोपों की पुष्टि की है और एम जे अकबर का नाम लिया है. एक अन्य महिला ने भी आरोपों की पुष्टि की है अकबर ने उसके सामने भी कई अश्लील प्रस्ताव रखे थे. 1995 में कोलकाता के ताज पैलेस में उसके सामने अकबर ने उसके सामने ऐसे अश्लील ऑफर दिए थे और उसके बाद उसने जॉब ऑफर ठुकरा दी थी.

कई अन्य महिलाओं ट्विटर थ्रेड पर अकबर की इस आदत की पुष्टि है और कहा है कि उन्हें अकबर पर लगने वाले इन आरोपों को पर कोई आश्चर्य नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें :

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 08 Oct 2018,10:45 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT