Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश में NDA,पंजाब में कांग्रेस को राहत

महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश में NDA,पंजाब में कांग्रेस को राहत

महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, MP, दिल्ली, हरियाणा, छत्तीसगढ़, पंजाब, हिमाचल में लोकसभा चुनाव रिजल्ट के सभी अपडेट

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
State Wise Lok Sabha Elections Result 2019:   महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, पंजाब चुनाव के नतीजे
i
State Wise Lok Sabha Elections Result 2019:  महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, पंजाब चुनाव के नतीजे
(फोटोः Quint Hindi)

advertisement

7 चरणों में हुए मतदान के बाद आज नतीजों ने साफ कर दिया- देश में फिर एक बार मोदी सरकार बनेगी. बीजेपी के नेतृत्व में NDA ने 340 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाई है, जबकि कांग्रेस का गठबंधन UPA 100 से भी कम सीटों में सिमटता दिख रहा है.

इस LIVE ब्‍लॉग में आप महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती से जुड़े सारे अपडेट देख सकते हैं. इन सभी राज्यों की कुल 173 सीटों के रुझान और नतीजे आपको यहां मिलेंगे

State Wise Election Results 2019 Live Updates in Hindi

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Election Results Live | हरियाणा में BJP ने सभी दस सीटें जीतीं, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

India Results Live | गुजरात में BJP ने सभी 26 सीटों पर जीत दर्ज की

Election Results 2019 | मुंबई में बीजेपी ने जीती तीन सीटें

मुंबई में बीजेपी उम्मीदवार गोपाल शेट्टी, पूनम महाजन और मनोज कोटक क्रमशः मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर मध्य और मुंबई उत्तर पूर्व लोकसभा सीटों से जीते.

Election Counting | मुंबई में शिवसेना ने जीती तीन सीटें

मुंबई में शिवसेना के उम्मीदवार अरविंद सावंत, गजानन कीर्तिकर और राहुल रमेश शेवाल क्रमश: मुंबई दक्षिण, मुंबई उत्तर पश्चिम और मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा सीटों से जीते.

2019 Chunav Results Live | नितिन गडकरी नागपुर सीट से जीते

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर लोकसभा सीट 2,16,009 वोटो से जीती. उनके घर में मनाया गया जीत का जश्न. महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस भी वहां मौजूद

Lok Sabha Chunav 2019 | किरण खेर ने जीती चंडीगढ़ सीट

BJP उम्मीदवार किरन खेर ने चंडीगढ़ लोकसभा सीट 46,970 वोटों से जीती. उन्हें कांग्रेस के पवन कुमार बंसल के खिलाफ मैदान में उतारा गया था.

Election 2019 | जीत के बाद सनी देओल ने पीएम मोदी और जनता का आभार जताया

Lok Sabha Chunav 2019 | मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा की हार

  • दक्षिण मुंबई से कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा की हार,
  • शिवसेना के अरविंद सावंत ने 1 लाख से ज्यादा वोट से हराया

Lok Sabha Chunav 2019 | गौतम गंभीर को आतिशी की शुभकामनाएं, सहयोग का भरोसा दिलाया

Election 2019 | दिल्ली में AAP की हार पर अरविंद केजरीवाल ने जनादेश को स्वीकार करने की बात की

Election Results 2019 | हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की भी हार

हिसार से बीजेपी के ब्रिजेंद्र सिंह ने जननायक जनता पार्टी के दुष्यंत चौटाला को 3 लाख से ज्यादा वोट से हराया.

2019 Chunav Results Live | हरियाणा में भूपिंदर सिंह हुड्डा की हार

सोनीपत से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा को बीजेपी के रमेश चंद्र ने हरा दिया.

Lok Sabha Chunav 2019 | छिंदवाड़ा में कमल नाथ के बेटे की जीत

  • एमपी की 29 सीटों में से कांग्रेस को इकलौती जीत छिंदवाड़ा में मिली है.
  • छिंदवाड़ा से प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ के बेटे नकुल कमल नाथ ने 37,536 वोट से जीत दर्ज की.
नकुल के पिता कमल नाथ छिंदवाड़ा से 9 बार सांसद रह चुके हैं.(फोटो: Facebook)

India Results Live | छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस पर भारी बीजेपी

  • राज्य की 11 सीटों में से 3 पर बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है, जबकि 6 पर अभी भी आगे चल रही है
  • कांग्रेस सिर्फ बस्तर और कोरबा की सीट पर आगे चल रही है.

India Results Live | दिग्विजय सिंह ने हार स्वीकार की

दिंग्विजय सिंह-

मैं जनता का फैसला स्वीकार करता हूं.

(फोटोः ANI)

Election Results 2019 | "जनता की आवाज, ईश्वर की आवाज"- सिद्धू

Election Counting | काउंटिंग सेंटर पर आस-पास बैठे दिखे दिग्विजय और प्रज्ञा ठाकुर

भोपाल के एक काउंटिंग सेंटर पर कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और बीजेपी की प्रज्ञा ठाकुर आस-पास बैठे नजर आए(फोटोः ANI)

Election Counting | पंजाब में प्रणीत कौर की जीत

  • पटियाला से कांग्रेस उम्मीदवार और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी प्रणीत कौर ने जीत हासिल की.
  • प्रणीत कौर ने बीजेपी के सुरजीत सिंह को 1.6 लाख वोट से हराया.
  • लुधियाना से भी कांग्रेस को जीत मिली है. रवनीत सिंह बिट्टू ने लोक इंसाफ पार्टी के सिमरजीत सिंह बैंस को 76 हजार वोट से हराया.

2019 Chunav Results Live | सिंधिया की भी हार

  • गुना से कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया की हार
  • बीजेपी उम्मीदवार केपी यादव ने 1.2 लाख वोट से हराया

Lok Sabha Chunav 2019 | भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर की दिग्विजय सिंह पर बड़ी जीत

Election 2019 | उद्धव से मिले फडणवीस

महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे ने मातोश्री जाकर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को बधाई दी और मिठाई खिलाई

(फोटोः क्विंट हिंदी/ रौनक कुकड़े)

India Results Live | नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से हंस राज हंस को मिली विशाल बढ़त

बीजेपी उम्मीदवार हंस राज हंस ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुग्गन सिंह पर 5.04 लाख वोट की बढ़त हासिल कर ली है.

(फोटो: IANS)

Election Results 2019 | किन कारणों से महाराष्ट्र में कांग्रेस धराशायी?

किन कारणों से महाराष्ट्र में शिवसेना-बीजेपी गठबंधन ने, एक वक्त तक महाराष्ट्र की सबसे बड़ी पार्टी रही कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया, बता रहे हैं रौनक कुकड़े

Election Counting | हार के बाद EVM के मुद्दे पर बोले शरद पवार

महाराष्ट्र में करारी हार देख झेल रही NCP प्रमुख शरद पवार ने हार स्वीकार करते हुए EVM के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है. यहां पढ़ें पवार का बयान

2019 Chunav Results Live | उद्धव से मिलेंगे सीएम देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडनवीस, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मिलने के लिए मातोश्री पहुँच रहे है

(फोटोः क्विंट हिंदी/ रौनक कुकड़े)

Lok Sabha Chunav 2019 | "EVM में गड़बड़ी पर रिपोर्ट देंगे चुनाव आयोग को"- उर्मिला मातोंडकर

उर्मिला मातोंडकर, उत्तर मुंबई से कांग्रेस उम्मीदवार

मैं गोपाल शेट्टी जी को बधाई देती हूं. हमने EVM में गड़बड़ी नोटिस की थी. हमने इस पर एक रिपोर्ट तैयार की है, जो हम आज शाम तक चुनाव आयोग को सौंपेंगे.

उर्मिला मातोंडकर

Election 2019 | "बीजेपी की गंभीर विचारधारा की जीत"- गौतम गंभीर

  • पूर्वी दिल्ली से जीत के करीब बीजेपी उम्मीवार और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने ट्वीट कर कांग्रेस के उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली और AAP की उम्मीदवार आतिशी पर एक साथ निशाना साधा.
  • गंभीर इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार लवली से 3.17 लाख वोट से आगे चल रहे हैं.

गौतम गंभीर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी चुनौती दी है

Election Results Live | अमृतसर से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पीछे

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी कांग्रेस के उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला से 98, 576 वोट से पीछे चल रहे हैं.

बीजेपी उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी

India Results Live | महाराष्ट्र में AIMIM को एक सीट पर बढ़त

  • औरंगाबाद से AIMIM के उम्मीदवार इम्तियाज जलील सैयद आगे
  • शिवसेना के चंद्रकांत खैरे पर 32,682 वोट की बढ़त

Election Results 2019 | शाम 4 बजे तक महाराष्ट्र के रुझान

Election Counting | महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार अशोक चव्हाण की हार

2019 Chunav Results Live | "मोदी जी के सामने जनता को कोई स्वीकार्य नहीं"- संजय राउत

संजय राउत, शिवसेना-

  • मोदी जी की तुलना में राहुल, प्रियंका, अखिलेश या मायावती हों या महाराष्ट्र में शरद पवार हों, किसी को स्वीकार नहीं किया है जनता ने.
  • देश में सिर्फ एक ही नेता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. उनके सामने देश की जनता किसी को देखना नहीं चाहती न स्वीकारना चाहती है.
  • महाराष्ट्र में भी शिवसेना बीजेपी को बड़ी कामयाबी मिली है. वो इसी का नतीजा है कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे जी ने और देवेंद्र फडणवीस जी ने जो मेहनत की मोदी जी के नेतृत्व में मेहनत की.
  • राहुल गांधी के ऊपर बूमरैंग हुआ है चौकीदार चोर है का नारा

Lok Sabha Chunav 2019 | "यकीन नहीं होता, लोग एक्टर को पसंद कर रहे हैं"- कै. अमरिंदर सिंह

पंजाब के गुरदासपुर से सनी देओल की कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ पर बढ़त पर बोले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह-

“सुनील जी अच्छे उम्मीदवार है. उन्होंने काफी काम किया है उस क्षेत्र में. मुझे ये समझ नहीं आ रहा है कि लोगों ने क्यों एकअनुभवी नेता के बजाए एक एक्टर को प्राथमिकता दी है”

Election 2019 | भोपाल में कांग्रेस के दिग्विजय सिंह 1.5 लाख वोट से पीछे

India Results Live | शरद पवार बोले- 'मैं लोगों के फैसले को स्वीकार करता हूं'

NCP नेता शरद पवार ने कहा, "मैं लोगों के फैसले को स्वीकार करता हूं लेकिन यह भी एक तथ्य है कि लोगों को ईवीएम के बारे में संदेह था. राजीव गांधी के समय में कांग्रेस ने वाकई अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी ने जीत हासिल की थी, तब किसी को भी चुनाव पर संदेह नहीं था."

गुजरात के गांधीनगर से अमित शाह 5,11,180 वोटों से आगे चल रहे हैं

महाराष्ट्र: केंद्रीय मंत्री और शिवसेना सांसद अनंत गीते रायगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव हारे

Election Results 2019 | महाराष्ट्र में BJP-शिवसेना को 41 सीटों पर बढ़त

Election Counting | गुजरात में NDA 26 सीटों पर आगे चल रही है

2019 Chunav Results Live | मध्य प्रदेश में NDA 28 और UPA 1 सीट पर आगे चल रही है

Lok Sabha Chunav 2019 | महाराष्ट्र में NDA 41 और UPA 5 सीटों पर आगे चल रही है

'चौकीदार चोर है'- राहुल गांधी का ये नारा कोंग्रेस पर बुमरांग साबित हुआ है: संजय राउत

Election 2019 | महाराष्ट्र: मुंबई में सभी 6 सीटों पर बीजेपी, शिवसेना आगे

बीजेपी और उसकी सहयोगी शिवसेना मुंबई की सभी छह संसदीय सीटों पर आगे चल रही है.

Election Results Live | पंजाब: अमृतसर में BJP के हरदीप सिंह पुरी पीछे

केंद्रीय मंत्री और अमृतसर से बीजेपी उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी 73,199 मतों से पीछे चल रहे हैं. कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला इस सीट पर आगे चल रहे हैं

पंजाब: गुरदासपुर से सनी देओल 77,825 वोटों से आगे

India Results Live | महाराष्ट्र:औरंगाबाद से AIMIM उम्मीदवार आगे

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता इम्तियाज जलील औरंगाबाद से 35,000 वोटों से आगे चल रहे हैं.

Election Results 2019 | हरियाणा:करनाल लोकसभा सीट से बीजेपी संजय भाटिया आगे चल रहे हैं

सनी देओल ने कहा - 'मोदीजी जीत रहे हैं, मैं बहुत खुश हूं'

शिवराज सिंह चौहान बोले- 'देश में मोदी लहर नहीं, सुनामी है'

Election Counting | गुजरात: सीएम रूपाणी बोले- गुजरात ने मोदी के नेतृत्व और राष्ट्रवाद के लिए वोट दिया

2019 Chunav Results Live | रुझानों के बाद शिवसैनिकों ने कहा- 'इतनी बड़ी जीत की उमीद नहीं थी'

Lok Sabha Chunav 2019 | मध्य प्रदेश: काउंटिंग सेंटर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की हार्ट अटैक से मौत

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रतन सिंह का काउंटिंग सेंटर में दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया.

राजस्थान: जयपुर में बीजेपी दफ्तर के बाहर जश्न मनाते पार्टी के कार्यकर्ता

Election 2019 | दिल्ली: मनोज तिवारी आगे, शीला दीक्षित पीछे

दिल्ली नॉर्थ ईस्ट लोकसभा सीट से बीजेपी के मनोज तिवारी आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस की शीला दीक्षित पीछे चल रही हैं.

Election Results Live | पंजाब: फिरोजपुर सीट से सुखबीर बादल 41,000 वोटों से आगे चल रहे हैं

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

India Results Live : मध्य प्रदेश के गुना सीट से कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया पीछे चल रहे हैं

Election Results 2019 | महाराष्ट्र: सुशील कुमार शिंदे पीछे, सुप्रिया सुले आगे

पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे सोलापुर सीट से पीछे चल रहे हैं, जबकि एनसीपी की सुप्रिया सुले बारामती सीट से आगे चल रही हैं.

Election Counting | मुंबई में शिवसेना भवन के सामने जश्न मनाते पार्टी के कार्यकर्ता

फोटो: रौनक कुकड़े
फोटो: रौनक कुकड़े

2019 Chunav Results Live | हरियाणा: सोनीपत सीट से कांग्रेस के भूपेन्द्र हुड्डा पीछे

Lok Sabha Chunav 2019 | हरियाणा: रोहतक लोकसभा सीट से बीजेपी के अरविन्द शर्मा आगे

महाराष्ट्र में BJP और शिवसेना के शानदार प्रदर्शन के पीछे की वजह बता रहे हैं रौनक कुकड़े

Election 2019: गुजरात में NDA 26 सीटों पर आगे चल रही है

Election Results Live: मध्य प्रदेश में NDA 27 और UPA 2 सीटों पर आगे चल रही है

India Results Live: महाराष्ट्र में NDA 44 और UPA 3 सीटों पर आगे चल रही है

Election Results 2019 | मुंबई नॉर्थ सीट से कांग्रेस की उर्मिला मातोंडकर 74,000 वोटों से पीछे

2019 Chunav Results Live | पंजाब: मनीष तिवारी, हरसिमरत कौर बादल, भगवंत मान आगे

पंजाब के आनंदपुर साहिब से कांग्रेस के मनीष तिवारी, भटिंडा से शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल और आम आदमी पार्टी के भगवंत मान संगरूर सीट से आगे चल रहे हैं

Election Results 2019: बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं गडकरी

नागपुर सीट से नितिन गडकरी 2.84 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं.

दिल्ली से 2019 Chunav Results Live

दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से BJP के हर्षवर्धन आगे चल रहे हैं

गुजरात के गांधीनगर से अमित शाह 1,25000 वोटों से आगे चल रहे हैं

मध्य प्रदेश में Election Counting: 27,000 वोटों से आगे

भोपाल सीट में रुझानों में बढ़त मिलने पर प्रज्ञा ठाकुर ने खुशी जाहिर की. प्रज्ञा 27,000 वोटों से आगे चल रही हैं.

Lok Sabha Chunav 2019: छत्तीसगढ़ की 9 सीटों पर BJP आगे, 2 सीटों पर कांग्रेस आगे

Lok Sabha Chunav 2019: राजस्थान- मानवेन्द्र सिंह पीछे, राजवर्धन राठौर आगे

बाड़मेर सीट से कांग्रेस के मानवेन्द्र सिंह पीछे चल रहे हैं. जयपुर रूरल सीट से केंद्रीय मंत्री राजवर्धन राठौर आगे चल रहे हैं.

Election 2019: पंजाब में कांग्रेस को बढ़त

पंजाब में 8 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है, जबकि बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल 2 सीटों पर और आम आदमी पार्टी 1 सीट पर आगे है.

India Results Live: महाराष्ट्र में NDA को 41 सीटों पर बढ़त

Election Results Live: BJP दिल्ली की सभी 7 सीटों पर आगे चल रही है

BJP प्रवक्ता नलिन कोहली ने क्विंट को बताया- नतीजे एग्जिट पोल की तर्ज पर आ रहे हैं

गुजरात में NDA 25 और UPA 1 सीट पर आगे चल रही है

मध्य प्रदेश में NDA 27 और UPA 2 सीटों पर आगे चल रही है

महाराष्ट्र में NDA 42 और UPA 5 सीटों पर आगे चल रही है

देखिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी से चुनाव नतीजों पर क्विंट की खास बातचीत

मध्य प्रदेश की गुना सीट से कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया पीछे चल रहे हैं

राजस्थान में NDA को बढ़त

शुरुआती रुझानों में NDA 20 सीटों पर और UPA 3 सीटों पर आगे चल रही है. एक सीट पर RLP आगे है.

भोपाल सीट से प्रज्ञा सिंह ठाकुर आगे

गुजरात में NDA 24 और UPA 2 सीटों पर आगे चल रही है

मध्य प्रदेश में NDA 26 और UPA 3 सीटों पर आगे चल रही है

महाराष्ट्र में NDA 37 और UPA 6 सीटों पर आगे चल रही है

दिल्ली: BJP हेडक्वार्टर में पॉजीटिव मूड में हैं कार्यकर्ता

दिल्ली: BJP के रमेश बिधूड़ी आगे

दक्षिण दिल्ली से बीजेपी के रमेश बिधूड़ी और पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी के प्रवेश वर्मा आगे चल रहे हैं

मध्य प्रदेश: दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया पीछे चल रहे हैं

पंजाब: गुरदासपुर से बीजेपी के सनी देओल आगे चल रहे हैं

गुजरात की गांधीनगर सीट से अमित शाह के जीतने की उम्मीद

हिमाचल प्रदेश: हमीरपुर सीट से BJP के अनुराग ठाकुर आगे चल रहे हैं.

भोपाल में वोटों की गिनती पूरे जोरों पर

गुजरात में NDA 13 और UPA 1 सीट पर आगे चल रही है

मध्य प्रदेश में NDA 9 और UPA 1 सीट पर आगे चल रही है

महाराष्ट्र में NDA 14 और UPA 5 सीटों पर आगे चल रही है

चंडीगढ़ के काउंटिग सेंटर में वोटों की गिनती जोरों पर

गुजरात में NDA 7 सीटों पर आगे चल रही है

मध्य प्रदेश में NDA 3 सीटों पर आगे चल रही है

महाराष्ट्र में NDA 2 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है

राजीव त्यागी को कांग्रेस के जीत की उम्मीद

क्विंट से हुई बातचीत में कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी ने कहा, "देश के नौजवानों, किसानों, महिलाओं ने कांग्रेस को वोट दिया है. मैं आश्वस्त हूं मुद्दों पर चुनाव हुआ है और कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी"

दिल्ली में कांग्रेस ऑफिस के बाहर हवन

दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हवन-पूजन शुरू हो चुका है. पार्टी कार्यक्रता के मुताबिक शुभ काम से पहले हवन करते हैं इसलिए कांग्रेस की जीत के लिए हवन किया जा रहा है.

राजस्थान की 25 सीटों के लिए आने वाले हैं नतीजे

जिन प्रमुख सीटों पर सबकी नजर रहेगी, उनमें जयपुर ग्रामीण में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और कृष्णा पूनिया, जोधपुर में गजेंद्र सिंह शेखावत और वैभव गहलोत, नागौर में हनुमान बेनिवाल और ज्योति मिर्धा, बाड़मेर में कौशल चौधरी और मानवेंद्र सिंह और राजसमंद में दीया कुमारी और देवकी नंदन के बीच कांटे की टक्कर है. राज्य में 29 अप्रैल और 6 मई को दो चरणों में चुनाव हुए थे.

अजय माकन को जीत का भरोसा

नई दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार अजय माकन बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी के खिलाफ मैदान में हैं. माकन ने कहा- "नतीजे निश्चित रूप से कांग्रेस के पक्ष में होंगे. हम उम्मीद कर रहे हैं कि कांग्रेस जीतेगी और सरकार बनाएगी. राहुल गांधी पीएम होंगे. दिल्ली में लड़ाई बीजेपी और कांग्रेस के बीच है."

पंजाब में वोट काउंटिंग की तैयारियां पूरी

पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर 19 मई को मतदान हुआ था. गुरदासपुर लोकसभा सीट से बीजेपी ने अभिनेता सनी देओल को मैदान में उतारकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ को चुनौती दी है.

जालंधर में काउंटिग सेंटर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी

गुजरात की 26 सीटों के लिए आएंगे नतीजे

गुजरात में 23 अप्रैल को सभी 26 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले गए थे. राज्य में करीब 61 फीसदी मतदान हुआ था. लोकसभा सीटों के साथ आज चार विधानसभा सीटों के उपचुनावों के नतीजे भी आएंगे.

भोपाल में मतगणना केंद्र के बाहर का नजारा. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी

दिल्ली में त्रिकोणीय मुकाबला

दिल्ली में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है 2014 में दिल्ली की सातों सीटों पर बीजेपी की जीत हुई थी.

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के मनोज तिवारी, कांग्रेस के शीला दीक्षित और 'आप' के दिलीप पांडे में असल मुकाबला है. साल 2014 में, उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से मनोज तिवारी को जनता ने संसद पहुंचाया था. इस बार बीजेपी ने अपने 5 मौजूदा सांसदों पर दोबारा दांव खेला, जबकि 2 सांसदों- महेश गिरी और उदित राज का टिकट काटकर उनकी जगह पर पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर और गायक हंस राज हंस को मैदान में उतारा. कांग्रेस ने भी पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों- जेपी अग्रवाल, अजय माकन और अरविंदर सिंह लवली जैसे धुरंधरों को मैदान में उतारा है.

गुजरात में कितनी सीटें, किसका था राज?

गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों के नतीजे आज घोषित हो जाएंगे. पिछले लोकसभा चुनाव में इन सभी सीटों पर बीजेपी का कब्जा रहा था. कांग्रेस के हाथ एक भी सीट नहीं लगी थी.

महाराष्ट्र की 48 सीटों का हाल

महाराष्ट्र की सभी 48 लोकसभा सीटों के नतीजे आज घोषित हो जाएंगे. पिछले लोकसभा चुनाव में इन सीटों में से 23 सीटें बीजेपी ने अपने नाम की थीं. वहीं 18 सीटें शिवसेना को मिली थीं. बाकी की 2 सीटों पर कांग्रेस और 1 सीट पर एनसीपी को जीत हासिल हुई थी.

Published: 23 May 2019,06:02 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT