Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019थाईलैंड में ट्रांसजेंडर ब्यूटी कॉन्टेस्ट,नीतू भारत की दावेदार

थाईलैंड में ट्रांसजेंडर ब्यूटी कॉन्टेस्ट,नीतू भारत की दावेदार

दुनिया का सबसे बड़े ट्रांसजेंडर ब्यूटी कॉन्टेस्ट का आयोजन थाईलैंड में हो रहा है 

अश्विनी शुक्ला
भारत
Updated:
कर्नाटक की रहने वाली नीतू आरएस मिस इंटरनेशनल क्वीन 2020 भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं.
i
कर्नाटक की रहने वाली नीतू आरएस मिस इंटरनेशनल क्वीन 2020 भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं.
(फोटो : Miss International Queen)

advertisement

दुनिया का सबसे बड़ा ट्रांसजेंडर ब्यूटी कॉन्टेस्ट, मिस इंटरनेशनल क्वीन 2020 का थाईलैंड में आयोजन हो रहा है. दुनिया भर के 21 देश इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा ले रहे हैं. कर्नाटक की रहने वाली नीतू आरएस इसमें भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. पिछले साल नीतू ने मिस ट्रांसक्वीन इंडिया का खिताब जीता था और अब वो इंडिया को इंटरनेशनल क्वीन 2020 में रिप्रजेंट कर रही हैं.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

थाईलैंड के पटाया सिटी में हो रहा है आयोजन

मिस इंटरनेशनल क्वीन दुनिया का सबसे बड़ा ट्रांसजेंडर ब्यूटी कॉन्टेस्ट  है(फोटो : नीतू /इंस्ट्राग्राम)

मिस इंटरनेशनल क्वीन 2020, का आयोजन थाईलैंड के पटाया सिटी में किया जा रहा . इस कॉन्टेस्ट का उद्देश्य समाज में ट्रांसजेंडर को समानता और स्वीकृति प्रदान करना है.

“नीतू का मिस इंटरनेशनल क्वीन 2020, में हिस्सा लेना ट्रांस महिलाओं के लिए एक सपने जैसा है. हमारे समाज में, ट्रांस महिलाओं को बहुत अपमान सहना पड़ता है, उन्हें जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ता है. यह मंच उन्हें अपनी पहचान को दुनिया के सामने रखने में मदद करेगा. ये उनके आत्मविश्वास  को और मजबूत करेगा और हमारे देश में ट्रांसजेंडर राइट के अभियान को और मजबूत करेगा. “
रीना राय, दीपा अर्द्धनारीश्वर सशक्तिकरण फाउंडेशन की संस्थापक
(फोटो : Miss International Queen)

कर्नाटक के एक छोटे से गांव में लड़के के रूप में जन्म लेने से लेकर इंडिया को इंटरनेशनल क्वीन 2020 में रिप्रजेंट करने तक नीतू की कहानी काफी दिलचस्प रही है. नीतू का जन्म एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ, उनके जीवन में सब कुछ सामान्य चल रहा था मगर फिर उन्हें पता चला की वो एक ट्रांस वीमेन हैं. जिसके बाद उन्होंने अपना सेक्स चेंज करवाया और तब से वो लगातार ट्रांस विमेन के अधिकारों के लिए लड़ रही हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 07 Mar 2020,07:00 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT