Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019फोर्ब्स की नई लिस्ट: मुकेश अंबानी उठा सकते हैं इस देश का पूरा खर्च

फोर्ब्स की नई लिस्ट: मुकेश अंबानी उठा सकते हैं इस देश का पूरा खर्च

देश के शीर्ष पांच अरबपतियों की संपत्तियां 83.7 अरब डॉलर हैं जो कि मंगल पर भेजे गए यान मंगलयान की लागत से अधिक है.

भाषा
भारत
Updated:


एस्टोनिया की जीडीपी के बराबर है मुकेश अंबानी की संपत्ति (फोटो: द क्विंट)
i
एस्टोनिया की जीडीपी के बराबर है मुकेश अंबानी की संपत्ति (फोटो: द क्विंट)
null

advertisement

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी पिछले नौ सालों से फोर्ब्स मैगजीन के भारत में सबसे अमीर व्यक्ति के पायदान पर है. फोर्ब्स इंडिया के अनुसार अंबानी की कुल संपत्ति तेजी से बढ़ते हुए 22.7 अरब डॉलर हो गई है. जो कि एस्टोनिया (नॉर्दन यूरोप का एक देश) की जीडीपी 24.88 अरब डॉलर के लगभग बराबर है.

एस्टोनिया गल्फ ऑफ फिनलैंड से सटा एक रिपब्लिक देश है (फोटो: Twitter)

फोर्ब्स की लिस्ट में विप्रो चीफ अजीम प्रेमजी 15 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ देश के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति हैं. प्रेमजी की संपत्ति मोजाम्बिक की 14.7 अरब डॉलर की जीडीपी से अधिक है.

देश के टॉप पांच अरबपति

  1. मुकेश अंबानी- 22.7 अरब डॉलर
  2. दिलीप सांघवी- 16.9 अरब डॉलर
  3. हिंदुजा परिवार- 15.2 अरब डॉलर
  4. अजीम प्रेमजी- 15 अरब डॉलर
  5. पल्लोनजी मिस्त्री- 13.90 अरब डॉलर

मंगलयान की कीमत से भी ज्यादा है इनकी प्रॉपर्टी

फोर्ब्स मैगजीन के अनुसार देश के शीर्ष पांच अरबपतियों की कुल परिसंपत्तियां 83.7 अरब डॉलर हैं जो कि मंगल पर भेजे गए यान ‘मंगलयान' की लागत से भी अधिक है.

इसी तरह यह रियो ओलंपिक 2016 के आयोजन पर आई लागत से 18 गुना ज्यादा है. फोर्ब्स ने कहा कि इसमें से ज्यादातर संपत्तियों का सृजन सूची में शीर्ष में शामिल लोगों ने किया है.

फोर्ब्स के अनुसार यदि सूची में 80-20 नियम को लागू किया जाता है तो इससे पता चलता है कि शीर्ष धनाढ्यों का कुल परिसंपत्तियों में हिस्सा कम हुआ है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 20 Oct 2016,10:47 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT