Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019मुंबई के वर्ली में निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट गिरी- 4 लोगों की मौत, 1 घायल

मुंबई के वर्ली में निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट गिरी- 4 लोगों की मौत, 1 घायल

बताया जा रहा है कि ओवर लोडिंग के चलते लिफ्ट नीचे गिरी

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
<div class="paragraphs"><p>लिफ्ट गिरने के चलते दबे लोग</p></div>
i

लिफ्ट गिरने के चलते दबे लोग

-फोटो- पीटीआई

advertisement

मुंबई के वर्ली इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां इमारत की लिफ्ट गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई और 1 घायल हो गया. लिफ्ट में फंसे घायल शख्स को काफी मशक्कत के बाद निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की जानकारी मिलते ही बीएमसी के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे. साथ ही महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे भी यहां पहुंचे.

आदित्य ठाकरे ने दी जानकारी

महाराष्ट्र के मंत्री और सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने मौके पर पहुंचकर कहा कि, इस हादसे की वजह ओवरलोडिंग हो सकती है. उन्होंने बताया कि, "2-3 लोगों की लिफ्ट थी, जिसमें 6 लोग गए थे. उसमें शायद ओवरलोड हुआ जिसकी वजह से लिफ्ट गिरी है. जांच चल रही है. हम 1 घायल व्यक्ति को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं."

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 24 Jul 2021,08:54 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT