Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019मुंबई में घर खोज रही महिला के साथ हुआ बलात्कार, 7 लड़के गिरफ्तार

मुंबई में घर खोज रही महिला के साथ हुआ बलात्कार, 7 लड़के गिरफ्तार

आठ 20-25 साल के लड़कों ने घर के अंदर घुसकर बारी बारी से महिला का उसके पति के सामने रेप किया.

द क्विंट
भारत
Published:


प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो: iStock)
i
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो: iStock)
null

advertisement

मुंबई में सोमवार को एक महिला के साथ 8 लोगों द्वारा उसके पति के सामने रेप किए जाने का मामला सामने आया है. ये महिला मुंबई के अंधेरी में अपने लिए एक घर देखने अपने पति के साथ पहुंची थी.

घटना सोमवार रात मुंबई के श्याम नगर की है. 28 साल की महिला अपने पति के साथ किराए का मकान देखने गई थी. मकान देखने के बाद महिला नजदीकी एक महिला के घर रूक गई थी. अचानक 20-25 साल के आठ लड़के घर के अंदर घुसे और बारी बारी से पति के सामने महिला का रेप किया. घटना के बाद महिला और उसके पति ने नजदीकी अंबोली पुलिस स्टेशन में आठों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया. मंगलवार को पुलिस ने 8 में से 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एक की तलाश जारी है.

डीसीपी अशोक दुधे ने बताया कि इनमें एक पहले से ही अपराधिक रिकॉर्ड रखता है. पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां डॉक्टरों ने महिला की स्थिति सामान्य बताई है.

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT