Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019गौरव: भारतीय मूल की शावना पांड्या भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

गौरव: भारतीय मूल की शावना पांड्या भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

मूल रुप से मुंबई की रहने वाली शावना कनाडा के अल्बर्टा यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में न्यूरोसर्जन हैं.

कौशिकी कश्यप
भारत
Updated:


 शावना पांड्या. (फोटो: <a href="https://www.facebook.com/shawnapandya">Facebook/Shawna pandya</a>)
i
शावना पांड्या. (फोटो: Facebook/Shawna pandya)
null

advertisement

भारत के लिए गौरव की खबर है. भारतीय मूल की महिला शावना पांड्या अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेंगी.

मूल रुप से मुंबई की शावना कनाडा के अल्बर्टा यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में न्यूरोसर्जन हैं. फिलहाल वे स्पेस मिशन के लिए एस्ट्रोनॉट के तौर पर तैयारी कर रही हैं.

शावना तीसरी भारतीय मूल की महिला हैं जो अंतरिक्ष यात्री बनेंगी. इससे पहले कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स भारतीय मूल की महिला अंतरिक्ष यात्री रही हैं.

सिटीजन साइंस एस्ट्रोनॉट (CSA) प्रोग्राम के तहत स्पेस में जाने के लिए 3200 लोगों का सेलेक्शन किया गया. इनमें से दो लोगों को ही अंतरिक्ष में जाने का मौका मिल रहा है, शावना उन दो चुनिंदा लोगों में से एक हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 10 Feb 2017,08:08 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT