Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः हिमालय की ऊंचाई से समुद्र की गहराई तक योग 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः हिमालय की ऊंचाई से समुद्र की गहराई तक योग 

दुनियाभर में मनाया जा रहा है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
देहरादून स्थित फोरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में योग अभ्यास करते पीएम मोदी 
i
देहरादून स्थित फोरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में योग अभ्यास करते पीएम मोदी 
(फोटोः PIB)

advertisement

International Yoga Day | चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी

  • बिखराव के युग में जोड़ने का काम करता है योग
  • मन-शरीर-आत्मा-बुद्धि को जोड़ता है योग
  • संपूर्ण मानवता को जोड़ता है योग
  • अपनी विरासत पर हम गर्व करेंगे तो दुनिया भी गर्व करेगी
  • योग दुनिया को जोड़ने वाली सबसे बड़ी ताकत में से एक
  • योग हमारे जीवन को समृद्ध कर रहा है
  • परिवार के मेडिकल बिल को कम करता है योग
  • उत्तराखंड सदियों से योग का केन्द्र रहा है
  • योग सबसे बड़ा जन आंदोलन बन गया है. इसने दुनिया को रोग से निरोग का मार्ग दिखाया है

दुनियाभर में आज चौथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर देशभर में योग शिविर आयोजित किए गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग समारोह में शामिल होने देहरादून पहुंचे हैं. योग समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि योग दुनिया को जोड़ने वाली ताकतों में सबसे बड़ी ताकत है.

उत्तराखंड के देहरादून स्थित फोरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट परिसर में 50 हजार से ज्यादा लोगों के साथ योग अभ्यास करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पुरातन भारतीय योग परंपरा इस संघर्षरत दुनिया को एकजुट करने वाली सबसे बड़ी शक्ति के रूप में उभरी है.

मोदी ने कहा कि योग ने दुनिया को ‘‘ रोग से निरोग '' की राह दिखाई है और दुनिया भर में लोगों के जीवन को समृद्ध बना रहा है. उन्होंने कहा , वास्तविकता यह है कि सेहत और तंदुरूस्ती की खोज में योग दिवस दुनिया के सबसे बड़े जन आंदोलन का रूप ले चुका है.

पीएम ने कहा कि लोगों का स्वस्थ होना शांतिपूर्ण विश्व की स्थापना के लिए अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा , ‘‘देहरादून से डबलिन , शंघाई से शिकागो , जकार्ता से जोहानिसबर्ग , हिमालय की ऊंचाई से लेकर रेगिस्तान तक , योग दुनियाभर में लाखों जिन्दगियों को समृद्ध बना रहा है.'' उन्होंने कहा , ‘‘ योग समाज में एकरूपता लाता है जो राष्ट्रीय एकता का आधार बन सकता है.''

अंग्रेजी में योग की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंः Yoga Day Is One of the Biggest Mass Movements: PM Modi in Dehradun

Yoga Day | आईएनएस जमुना पर नेवी के जवानों ने किया योग

Yoga Day | राजस्थान में योग गुरु बाबा रामदेव ने हजारों लोगों को कराया योगा

योग गुरु बाबा रामदेव अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजस्थान में हैं. यहां उन्होंने कोटा में हजारों लोगों को योग कराया. राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया भी योग समारोह में शामिल होने पहुंची.

Yoga Day | समुद्र के अंदर सबमरीन में योगा करते नौ सैनिक

International Yoga Day | हिमालय पर 'हिमवीरों' का योग

समुद्र तल से करीब 19 हजार फुट की ऊंचाई पर हिमालय पर तैनात आईटीबीपी के जवानों ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग अभ्यास किया.

Yoga Day | सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पुरी तट पर बनाई कलाकृति

Yoga Day | आईटीबीपी के जवानों ने किया "रिवर योगा"

Yoga Day | लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया योग अभ्यास

योग अभ्यास करते सीएम योगी आदित्यनाथ(फोटोः CM Office)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी. उन्होंने कहा, ‘भारत को स्वस्थ्य और निरोग बनाने की मुहिम में सभी को जुड़ना चाहिए और नियमित रूप से योग करना चाहिए. योग को अगर आप जीवन का हिस्सा बनाएंगे तो बहुत सारी बीमारियों से न केवल मुक्ति मिलेगी’ बल्कि बीमारियों के इलाज में खर्च से भी मुक्ति मिलेगी. जीवन में संतुलन ही योग है.’

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

International Yoga Day | केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नोएडा में किया योग

International Yoga Day | केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में किया योग

Yoga Day | आंध्र प्रदेश में CM चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती में किया योग

International Yoga Day | उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मुंबई में किया योग अभ्यास

Yoga Day | झारखंड के रांची में योग अभ्यास करते मुख्तार अब्बास नकवी

योग दिवस के मौके पर रांची के प्रभात तारा मैदान में योग अभ्यास करते केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और झारखंड के सीएम रघुवर दास(फोटोः PIB)

Yoga Day | पचास हजार लोगों के साथ पीएम मोदी का योग अभ्यास

Yoga Day | गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी किया योग अभ्यास

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 21 Jun 2018,07:13 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT