Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती

राष्ट्रपति की हालत स्थिर बताई जा रही है.

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 
i
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 
(फोटो: PTI)

advertisement

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तबीयत खराब है, उनको अस्वस्थ होने के बाद आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उन्हें सीने में दर्द की शिकायत है. फिलहाल राष्ट्रपति की हालत स्थिर बताई जा रही है. अस्पताल प्रशासन की तरफ से बयान जारी कर बताया गया है कि उनका फिलहाल रुटिन चेकअप चल रहा है और ज्यादा परेशानी की बात नहीं है.

फिलहाल राष्ट्रपति डॉक्टरों की टीम की निगरानी में हैं. आर्मी हॉस्पिटल की ओर से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के स्वास्थ्य को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी कर जानकारी दी गई है. अस्पताल के अधिकारियों ने एक बयान में कहा, "उनकी नियमित जांच चल रही है और वो निगरानी में हैं. उनकी हालत स्थिर है.

सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रपति तब तक अस्पताल में रहेंगे, जब तक पूरी जांच नहीं हो जाती. अस्पताल अधिकारियों ने कहा कि डॉक्टर सभी चीजों का ध्यान रख रहे हैं.

पूरी जानकारी मिलते ही इस खबर को जल्द ही अपडेट किया जाएगा.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 26 Mar 2021,02:21 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT