Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019‘द वॉल ऑफ लव’ की ओपनिंग में पहुंचे प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर

‘द वॉल ऑफ लव’ की ओपनिंग में पहुंचे प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर

प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर चार साल बाद एक बार फिर से फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में साथ नजर आने वाले हैं

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर चार साल बाद एक बार फिर से फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में साथ नजर आने वाले हैं
i
प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर चार साल बाद एक बार फिर से फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में साथ नजर आने वाले हैं
(फोटो: योगेन शाह) 

advertisement

प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर चार साल बाद एक बार फिर से फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में साथ नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही है. रिलीज से पहले दोनों स्टार मुंबई में 'द वॉल ऑफ लव' के उद्धाटन में पहुंचे, जहां लोग अपने प्यार करने वालों के लिए मैसेज छोड़ते हैं.

इस फिल्म में प्रियंका और फरहान पति-पत्नी के किरदार में हैं और जायरा वसीम उनकी बेटी आयशा के किरदार में हैं.

ट्रेलर में दिखाया गया है कि आयशा को एक जानलेवा बीमारी है और उसे बचाने के लिए उसके पैरेंट्स किस तरह जूझ रहे हैं.

'द स्काई इज पिंक' एक मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित फिल्म है. आयशा बचपन से इम्यून डेफिसिएंसी डिसऑर्डर से जूझ रही हैं और बाद में उसे पल्मोनरी फाइब्रोसिस से ठीक किया जाता है.

इस फिल्म से पहले दोनों एकसाथ साल 2015 में 'दिल धड़कने दो' फिल्म में नजर आए थे.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT