Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019ट्रोल्स के निशाने पर प्रियंका,क्वान्टिको में हिंदू को आतंकी दिखाया

ट्रोल्स के निशाने पर प्रियंका,क्वान्टिको में हिंदू को आतंकी दिखाया

क्वान्टिको में साजिश रचते आतंकी हिंदू दिखाए गए हैं

स्तुति मिश्रा
भारत
Updated:


(Photo: Reuters)
i
null
(Photo: Reuters)

advertisement

प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर हैं और इस बार वजह है उनका अमेरिकी शो क्वान्टिको. जिसने उनके भारतीय प्रशंसकों को नाराज कर दिया है.

दरअसल क्वान्टिको के ताजा एपिसोड में कुछ आतंकवादियों को हिंदू वेशभूषा में रुद्राक्ष पहने दिखाया गया है जो मैनहैटन पर हमले की साजिश रचते हैं और उनकी कोशिश होती है इल्जाम पाकिस्तान पर डाला जाए.

क्वान्टिको का ताजा सीजन कुछ खास सफल नहीं रहा है इसे रिव्यू भी अच्छे नहीं मिले थे. लेकिन इस विवाद से क्वान्टिको चर्चा में आ गया है. इस शो का तीसरा और आखिरी सीजन है.

प्रियंका से नाराजगी की वजह है क्वान्टिको में वो मुख्य भूमिका में हैं और इसी शो के बाद वो अमेरिका में काफी पॉपुलर हुईं और उन्होंने कई हॉलीवुड फिल्मों का भी काम किया.

क्वान्टिको सीजन 3 के पोस्टर में प्रियंका Twitter

लोगों ने सोशल मीडिया पर हिंदू आतंकवाद दिखाए जाने पर गुस्सा जाहिर किया. किसी ने इसे प्रोपगंडा करार दिया तो किसी ने प्रियंका से सवाल किया कि आप ऐसे शो का हिस्सा कैसे हो सकती हैं जो हिंदुओं को आतंकवादी समझता है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

क्वान्टिको को अब तक मिले ठंडे रिस्पॉन्स के बाद विवाद से शो सुर्खियों जरूर आ गया है पर प्रियंका चोपड़ा के घरेलू प्रशंसक गुस्सा हो गए हैं. पिछले कुछ दिनों में ये प्रियंका से जुड़ा दूसरा विवाद है. इसके पहले रोहिंग्या शरणार्थियों को समर्थन की वजह से ट्रोल्स का निशाना बनीं थीं.

क्वान्टिको का ये सीजन खत्म होने के बाद प्रियंका देश लौंटेगी जहां वो सलमान खान के साथ अपनी अगली फिल्म भारत की शूटिंग शुरु करेंगी

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 05 Jun 2018,06:49 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT