Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019ब्राइडल शावर में जमकर थिरकीं प्रियंका , मां-सास संग लगाए ठुमके

ब्राइडल शावर में जमकर थिरकीं प्रियंका , मां-सास संग लगाए ठुमके

इसी साल प्रियंका और निक ने मुंबई में सगाई की थी

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
फोटो:Instagram 
i
null
फोटो:Instagram 

advertisement

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास आजकल अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है. ये कपल जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहा है. हालांकि शादी के डेट को लेकर अभी भी कंफ्यूज बरकरार है. ऐसे में रविवार यानी 28 अक्टूबर को न्यूयॉर्क में प्रियंका का ब्राइडल शावर सेलिब्रेट किया गया, जहां पार्टी में प्रियंका जमकर नाचती हुईं नजर आईं. पार्टी में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और उनकी होने वाली सास ने भी जमकर ठुमके लगाए. प्रियंका व्हाइट कलर की स्ट्रेपलेस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं.

देखें तस्वीरें:

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

प्रियंका ने अपने सोशल मीडियाअकाउंट पर निक की एक तस्वीर भी पोस्ट की है जिसमें वो एक छोटे बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं.

आपको बता दें कि इसी साल प्रियंका और निक ने मुंबई में सगाई की थी. सुत्रों के मुताबिक निक और प्रियंका जोधपुर में शादी करने जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास को बोला- “तुझसे शादी करूंगी”

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 29 Oct 2018,12:32 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT