Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019BJP सांसद ने रेप के आरोपी को दी जन्मदिन की बधाई, प्रियंका ने घेरा

BJP सांसद ने रेप के आरोपी को दी जन्मदिन की बधाई, प्रियंका ने घेरा

प्रियंका गांधी ने बीजेपी को एक बार फिर निशाने पर लिया है

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
प्रियंका गांधी ने बीजेपी को एक बार फिर निशाने पर लिया है
i
प्रियंका गांधी ने बीजेपी को एक बार फिर निशाने पर लिया है
(फोटो: क्विंट हिंदी)

advertisement

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी को एक बार फिर निशाने पर लिया है. प्रियंका गांधी ने बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के उन्नाव रेप केस के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को जन्मदिन की बधाई देने की आलोचना की है.

प्रियंका ने पूछा कि जब कानून बनाने वाले ही आरोपियों का साथ देंगे, तो अपराधियों से लड़ने का हौसला कौन देगा?

कानून बनाने वाले बीजेपी सांसद एक बलात्कार के आरोपी बीजेपी नेता को बधाई संदेश दे रहे हैं. कल ही उन्नाव में एक बलात्कार पीड़िता को आरोपियों ने जलाने की कोशिश की. आरोपियों के पक्ष में जब कानून बनाने वाले खड़े हो जाएंगे तो अपराधियों से लड़ने का हौसला कौन देगा?
प्रियंका गांधी, कांग्रेस महासचिव
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

रेप आरोपी को साक्षी महाराज ने दी बधाई

उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने 5 दिसंबर को उन्नाव रेप केस में जेल में बंद विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को जन्मदिन की बधाई दी. बता दें, इसी दिन उन्नाव में एक रेप सर्वाइवर को जमानत पर छूटे आरोपियों ने जलाने की कोशिश की.

साक्षी महाराज ने ट्विटर पर लिखा, 'कुलदीप सिंह सेंगर विधायक बांगरमऊ को जन्मदिवस की अनन्तकोटि शुभकामनाएं.'

(फोटो: स्क्रीनशॉट)

साक्षी महाराज इससे पहले भी रेप आरोपी सेंगर से सहानुभूति दिखा चुके हैं. 2019 लोकसभा चुनाव जीतने के बाद साक्षी महाराज, सेंगर से मिलने जेल में भी गए थे.

उन्नाव में रेप सर्वाइवर को सरेआम जलाया

उन्नाव जिले में 20 साल की एक बलात्कार पीड़िता को 5 दिसंबर तड़के पांच लोगों ने जिंदा जलाने की कोशिश की. पुलिस के अनुसार वारदात बिहार थानाक्षेत्र के सिंदुपुर गांव की है. इस मामले में सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं प्रशासन ने मामले की जांच के लिए एक फ्रेश एसआईटी टीम का गठन किया है. इस एसआईटी टीम नेतृत्व एएसपी रैंक के अधिकारी करेंगे.

पीड़िता 90 फीसदी तक झुलस गई है. उसे गुरुवार शाम लखनऊ से एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल शिफ्ट किया गया है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT