Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019रामपुर जा रही प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ियों का एक्सीडेंट

रामपुर जा रही प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ियों का एक्सीडेंट

रामपुर जा रही प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले की गाड़ियों की हापुड़ रोड पर आपस में टक्कर हो गई

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
प्रियंका गांधी पुलिस हिरासत में
i
प्रियंका गांधी पुलिस हिरासत में
(File फोटो- ट्विटर/Congress)

advertisement

उत्तर प्रदेश के रामपुर जा रही प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले की गाड़ियों की हापुड़ रोड पर आपस में टक्कर हो गई. राहत की बात रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ. हादसा हापुड़ हाईवे पर गढ़मुक्तेश्वर के पास हुआ. प्रियंका गांधी की गाड़ी तेज रफ्तार से रामपुर के लिए बढ़ रही थी, तभी गाड़ी से धुंआ निकलने लगा, ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया. गाड़ी के अचानक रुकने की वजह से काफिले में पीछे चल रही समर्थकों की गाड़ियां आपस में टकरा गईं.

बता दें कि प्रियंका गांधी नवरीत सिंह के परिवार से मिलने जा रही थी, जिसकी 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान मौत हो गई थी. 

मोदी सरकार के कृषि बिल के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाली थी, रैली के दौरान नवरीत सिंह की मौत हो गई थी, इस हादसे में किसानों ने आरोप लगाया था कि नवरीत की मौत गोली से हुई थी. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई थी.

प्रियंका गांधी नवरीत के परिवार से ही मिलने रामपुर जा रही है.

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि, प्रियंका के काफिले के पीछे चल रही गाड़ियां अचानक ब्रेक लगने से आपस में टकरा गईं. हालांकि प्रियंका गांधी की कार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. काफिले में शामिल लोगों का हाल जानने के बाद प्रियंका गांधी रामपुर के लिए रवाना हो गईं. उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी इस कार्यक्रम में भाग लेंगी और नवरीत के परिजनों को सांत्वना देंगी.

ये भी पढ़ें- नवदीप कौर: सिंघु बॉर्डर से गिरफ्तार लेबर एक्टिविस्ट से मिलिए

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 04 Feb 2021,09:51 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT