Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019राजस्थान कैबिनेट फेरबदल: 15 मंत्रियों ने ली शपथ, पायलट खेमे के 5 मंत्री भी शामिल

राजस्थान कैबिनेट फेरबदल: 15 मंत्रियों ने ली शपथ, पायलट खेमे के 5 मंत्री भी शामिल

Rajasthan cabinet reshuffle: राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने सभी 15 मंत्रियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
<div class="paragraphs"><p>राजस्थान कैबिनेट फेरबदल: 15 मंत्रियों ने ली शपथ, पायलट खेमे के 5 मंत्री भी शामिल</p></div>
i

राजस्थान कैबिनेट फेरबदल: 15 मंत्रियों ने ली शपथ, पायलट खेमे के 5 मंत्री भी शामिल

(फोटो- एक्सेस बाई क्विंट)

advertisement

अशोक गहलोत की राजस्थान (Rajasthan) सरकार में मंत्रियों के इस्तीफे के बाद रविवार, 21 नवंबर को कुल 15 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया. इनमे से 11 कैबिनेट मंत्री और चार राज्य मंत्री होंगे. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने सभी 15 मंत्रियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई है. राजस्थान कांग्रेस में महीनों के आतंरिक कलह के बाद यह कैबिनेट फेरबदल (cabinet reshuffle) हो रहा है.

शपथ लेने वाले मंत्रिओं में सचिन पायलट खेमे के पांच-हेमाराम चौधरी, विश्वेंद्र सिंह, मुरारी लाल मीणा, रमेश मीणा और बृजेंद्र ओला शामिल हैं. राज्यपाल कलराज मिश्र ने कांग्रेस विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय, रामलाल जाट, महेश जोशी समेत अन्य को भी शपथ दिलाई.

14 मंत्रियों ने हिन्दी में ईश्वर के नाम पर शपथ ली. वहीं जाहिदा खान ने अंग्रेजी में शपथ ली. शपथग्रहण समारोह 34 मिनट चला.

समारोह से पहले, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्य के कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने जयपुर में पार्टी कार्यालय में विधायकों और पार्टी के अन्य नेताओं को संबोधित भी किया. सीएम अशोक गहलोत ने ट्विटर पर दावा किया कि कांग्रेस 2023 में फिर से सरकार बनाएगी.

गौरतलब है कि प्रस्तावित कैबिनेट फेरबदल से पहले 20 नवंबर को शाम 7 बजे सीएम अशोक गहलोत के आवास पर राजस्थान कैबिनेट की बैठक शुरू हुई. इसके बाद कैबिनेट फेरबदल का यह फैसला लिया गया. दिल्ली में कांग्रेस नेता सचिन पायलट और वरिष्ठ नेताओं के बीच कई दौर की बैठकों के साथ कैबिनेट फेरबदल की बात सामने आई थी.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 21 Nov 2021,04:21 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT