Republic Day: राजपथ पर रही 70वें गणतंत्र दिवस के जश्न की धूम 

गणतंत्र दिवस परेड की हर अपडेट

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
(फोटोः PTI)
i
null
(फोटोः PTI)

advertisement

राष्ट्रीय राजधानी में राजपथ पर कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को देश का 70वां गणतंत्र दिवस मनाया गया. दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा इस जश्न के साक्षी बने. राजपथ पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और तीनों सेना प्रमुखों के साथ अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी.

गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सहित मोदी सरकार के अधिकतर मंत्रियों ने और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एच डी देवेगौड़ा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने समारोह में शिरकत की.

Republic Day Parade LIVE

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

70 वें गणतंत्र दिवस की परेड में क्या रहा खास?

  • इस साल गणतंत्र दिवस समारोह की थीम महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से जुड़ी थी
  • दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा इस साल गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि रहे
  • नेल्सन मंडेला के बाद भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वाले वह दूसरे दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति है
  • आजाद हिंद फौज के चार दिग्गजों ने भी इस परेड में हिस्सा लिया जिनकी उम्र 90 वर्ष से ज्यादा है
  • भारतीय सेना ने यहां ‘आर्टिलरी गन सिस्टम M777 अमेरिकन अल्ट्रा लाइट हॉवित्जर' का भी प्रदर्शन किया
  • समाारोह में नारी शक्ति का भी बोलबाला रहा. असम राइफल्स की महिला टुकड़ी ने पहली बार परेड में हिस्सा लेकर एक इतिहास बनाया. इस टुकड़ी का नेतृत्व मेजर खुशबू कंवर ने किया.
  • नौसेना, सेना सेवा कोर की टुकड़ी और कोर ऑफ सिग्नल्स की एक इकाई का नेतृत्व भी महिला अधिकारियों ने किया

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा बने गणतंत्र दिवस परेड के साक्षी

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा देश के 70वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड के साक्षी बने. रामफोसा ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य नेताओं के साथ राजपथ पर परेड का आनंद लिया.

नेल्सन मंडेला के बाद भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वाले वह दूसरे दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति है.

पिछले साल 10 आसियान देशों के नेताओं ने गणतंत्र दिवस परेड देखी थी. 2017 में अबु धाबी के वली अहद शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और 2016 में फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि थे. वहीं 2015 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा और 2014 में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे समारोह के मुख्य अतिथि थे. 2013 में भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक यहां पहुंचे थे. नेल्सन मंडेला 1995 में गणतंत्र दिवस समारोह में शिरकत करने भारत आए थे.

राजपथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामल होने पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

लद्दाख में -30 डिग्री सेल्सियस तापमान में जवानों ने फहराया तिरंगा

इंडो-तिब्बत बॉर्डर पर समुद्र तल से 18,000 फुट की ऊंचाई पर लद्दाख में माइनस 30 डिग्री सेल्सियम तापमान के बीच मनाया गया गणतंत्रता दिवस, जवानों ने फहराया तिरंगा.

Republic Day | राजपथ पर मार्चपास्ट करती असम राइफल्स की टुकड़ी

Republic Day | गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

Republic Day 2019 परेड में शामिल हुए परमवीर चक्र से सम्मानित ये तीन वीर जवान

कारगिल युद्ध के परमवीर सूबेदार संजय यादव
टाइगर हिल के परमवीर योगेंद्र यादव 
सियाचिन के परमवीर च्रक से सम्मानित ऑरनेनरी कैप्टन बाना सिंह 

ये भी देखें-

Republic Day | तस्वीरों में देखिए- गणतंत्र दिवस की परेड

Republic Day | शहीद लांस नायक नजीर वानी मरणोपरांत अशोक्र चक्र से सम्मानित

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में पिछले साल नवंबर में आतंकवादियों से लोहा लेते वक्त जान कुर्बान करने वाले लांस नायक नजीर अहमद को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को अशोक चक्र से सम्मानित किया.

लांस नायक की पत्नी और मां ने गणतंत्र दिवस समारोह में यह सम्मान ग्रहण किया. अशोक चक्र शांतिकाल में दिया जाने वाला सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है. वानी अशोक चक्र पाने वाले पहले कश्मीरी हैं.

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में चेकी अश्मुजी के रहने वाले वानी आतंकवाद का रास्ता छोड़कर 2004 में भारतीय सेना की 162 इंफेंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) से जुड़े थे. शोपियां के बाटगुंड के निकट हीरापुर गांव में आंतकवादियों के साथ मुठभेड़ में वह 25 नवंबर को शहीद हो गए थे.

सम्मान के वक्त प्रशंसात्मक उल्लेख में कहा गया कि वानी ने अभियान में दो आतंकवादियों को मार गिराया और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद तीसरे आतंकवादी को घायल कर दिया.

Republic Day | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने फहराया तिरंगा, दी गई 21 तोपों की सलामी

Republic Day | राजपथ पर दी गई 21 तोपों की सलामी

गणतंत्र दिवस समारोह की शुरूआत में जब राजपथ पर 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान शुरू हुआ तब देशभक्ति का मानो ज्वार उमड़ पड़ा. 2281 फील्ड रेजीमेंट की सात केनन ने समन्वित तरीके से तोपों की सलामी दी.

इसकी शुरूआत राष्ट्रगान के साथ हुई और समापन भी राष्ट्रगान की अंतिम पंक्ति के साथ ही हुआ. 21 तोपों की सलामी की अवधि राष्ट्रगान की अवधि के बराबर ही थी. प्रत्येक तोप को तीन तीन जवानों की एक एक टीम ने संभाल रखा था. सटीक समय के लिए विशेष घड़ियों का उपयोग किया गया. किसी कारणवश किसी तोप के न चल पाने की स्थिति में जरूरत के लिए अलग से तोप की व्यवस्था भी की गई थी. कुल 52 सेकंड में 21 तोपें दागी गईं.

गणतंत्र दिवस के अलावा तोपों का इस्तेमाल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर, 15 जनवरी को सेना दिवस पर, 30 जनवरी को शहीद दिवस पर और राष्ट्रपति भवन में दूसरे देशों के प्रमुखों के स्वागत के लिए किया जाता है.

ये भी देखें-

Republic Day | कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

Republic Day | पीएम मोदी ने अमर जवान ज्योति पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Republic Day | दिल्ली पुलिस के 23 अधिकारियों को गणतंत्र दिवस पर किया जाएगा सम्मानित

दिल्ली पुलिस के 23 अधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा. इनमें छह महिलाएं भी शामिल हैं. विशेष पुलिस आयुक्त नुजहत हसन, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर ए संजीव को उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा. वहीं निरीक्षक राहुल कुमार, रविन्द्र कुमार त्यागी और सहायक उप-निरीक्षक राजेन्द्र कुमार और गुरमीत सिंह को वीरता के लिए पुलिस पदक दिए जाएंगे.

राहुल कुमार 2008 में हुए बटला हाउस एनकाउंटर का हिस्सा थे, जिनमें दो आतंकवादियों को ढेर किया गया था. सराहनीय सेवाओं के लिए अन्य 17 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा. इसमें अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) ए के सिंगला और पुलिस उपायुक्त (अपराध) जॉय तिर्की शामिल है, जो सीबीएसई पेपर लीक और रहस्यमय बुराड़ी मौत जैसे संवेदनशील मामलों की जांच में शामिल थे.

इनके अलावा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राज कुमार सिंह, पुलिस उपायुक्त गीता रानी वर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त मोहम्मद इकबाल, निरीक्षक अतुल कुमार वर्मा, रविंदर कुमार त्यागी, उप-निरीक्षक जय श्री गौसेन, कौशल कुमारी, महेश सिंह, सहायक उप-निरीक्षक सतेंद्र सिंह और राजबीर सिंह, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह, प्रेम चंद, जगनिवासन आर, पूनम वर्मा और प्रोमिला को भी पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा.

70वां गणतंत्र दिवस | लखनऊ में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने फहराया तिरंगा

Republic Day | छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Republic Day | केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी ने अपने आवासों पर फहराया तिरंगा

Republic Day | देखिए- 70वें गणतंत्र दिवस की परेड में क्या होगा खास?

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

Republic Day | 9 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगी परेड

Republic Day | ओडिशा के राज्यपाल गनेशी लाल ने भुवनेश्वर में फहराया तिरंगा

Republic Day | अमित शाह ने बीजेपी मुख्यालय पर फहराया तिरंगा

Republic Day | आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन ने विजयवाड़ा में फहराया तिरंगा

Republic Day | राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड देखने के लिए उमड़े देशवासी

Republic Day | तमिलनाडु के गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित ने फहराया झंडा

Republic Day | तिरंगे में रंगा देश, मना रहा है गणतंत्र दिवस का जश्न

मुंबई में तिरंगे के रंग में रंगा बीएमसी हेडक्वार्टर(फोटोः PTI)
गणतंत्र दिवस पर तिरंगे के रंग में रंगा मुंबई का छत्रपति शिवाजी टर्मिनल(फोटोः PTI)
राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड की तैयारी(फोटोः PTI)
आगरा में ताजमहल के सामने तिरंगे के रंग में रंगे परिधान में पोज देती लड़की(फोटोः PTI)
चेहरे को तिरंगे के रंग से पेंट कराती लड़की(फोटोः PTI)

70वां गणतंत्र दिवसः PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया, “सभी भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई.”

भारत रत्न से सम्मानित देश के छठे पूर्व राष्ट्रपति बने प्रणब मुखर्जी

‘प्रणब दा' के नाम से पहचाने जाने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे प्रणब मुखर्जी देश के छठे ऐसे राष्ट्रपति हैं जिन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न के लिए चुना गया है. बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने 70वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को इस पुरस्कार के लिए मुखर्जी (83) के अलावा भारतीय जनसंघ के नेता रहे नानाजी देशमुख और गायक भूपेन हजारिका के नाम की भी घोषणा की. देशमुख और हजारिका को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जा रहा है.

भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपतियों में राजेंद्र प्रसाद, सर्वपल्ली राधाकृष्णन, जाकिर हुसैन, वी वी गिरी और एपीजे अब्दुल कलाम शामिल हैं.

गणतंत्र दिवस: कश्मीरी बीएसएफ जवान को मरणोपरांत शौर्य पदक

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर BSF के शहीद जवान मोहम्मद रमजान पर्रे को मरणोपरांत शौर्य के लिये पुलिस पदक (पीएमजी) से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है. साल 2017 में छुट्टी पर उत्तर कश्मीर स्थित अपने घर आये पर्रे को आतंकवादियों ने मार दिया था.

पर्रे 2011 में बीएसएफ में शामिल हुए थे. उनकी शहादत अखबारों की सुर्खियां बन गयी थीं और इस घटना ने छुट्टियों और त्योहारों के दौरान अपने घर आने वाले कश्मीर के पुलिसकर्मियों, अर्द्धसैनिकों और सेना के जवानों को होने वाले खतरों पर प्रकाश डाला था.

उनके प्रशस्ति पत्र में लिखा है, ‘पर्रे ने बेहद बहादुरी से आतंकवादियों की मुहिम को नाकाम किया, जो उनका अपहरण करना चाहते थे. लेकिन बाद में आतंकवादियों ने बांदीपोरा जिले के हाजिन गांव में जबरन उनके घर में घुसकर उन्हें गोली मार दी. बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया.’

पद्म श्री से इन हस्तियों को किया गया सम्मानित

  1. राजेश्वर आचार्य, कला-गायन-हिंदुस्तानी, उत्तर प्रदेश बंगारू आदिगलार, आध्यात्मिकता, तमिलनाडु
  2. इलियास अली, औषध-सर्जरी, असम
  3. मनोज बाजपेयी, कला-अभिनय-फिल्म, महाराष्ट्र उधब कुमार भराली, जमीनी स्तर पर नए-नए प्रयोग, असम उमेश कुमार भारती, औषधि-रेबीज, हिमाचल प्रदेश प्रीतम भारतवान, कला-गायन-लोक, उत्तराखंड ज्योति भट्ट, कला-चित्रकारी, गुजरात
  4. दिलीप चक्रवर्ती, पुरातत्व, दिल्ली
  5. मम्मी चांडी, औषधि-रुधिर विज्ञान, पश्चिम बंगाल स्वपन चौधरी, कला-संगीत-तबला, पश्चिम बंगाल कंवल सिंह चौहान, कृषि, हरियाणा
  6. सुनील छेत्री, खेल-फुटबॉल, तेलंगाना
  7. दिन्यार कॉन्ट्रैक्टर, कला-अभिनय-थिएटर, महाराष्ट्र मुक्ताबेन पंकजकुमार दागली, सामाजिक कार्य-दिव्यांग, गुजरात बाबूलाल दहिया, कृषि, मध्य प्रदेश
  8. थंगा दारलोंग, कला-संगीत-बांसुरी, त्रिपुरा प्रभु देवा, कला-नृत्य, कर्नाटक
  9. राजकुमारी देवी, कृषि, बिहार
  10. भागीरथी देवी, लोक विषय, बिहार
  11. बलदेव सिंह ढिल्लों, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, पंजाब हरिका द्रोणावली, खेल-शतरंज, आंध्र प्रदेश गोधावरी दत्ता, कला-चित्रकारी, बिहार
  12. गौतम गंभीर, खेल-क्रिकेट, दिल्ली
  13. द्रौपदी घिमराय, सामाजिक कार्य-दिव्यांग, सिक्किम रोहिणी गोडबोले, परमाणु-विज्ञान, कर्नाटक संदीप गुलेरिया, औषधि-सर्जरी, दिल्ली
  14. प्रताप सिंह हार्डिया, औषधि-नेत्र विज्ञान, मध्य प्रदेश बुलू इमाम, सामाजिक, कार्य-संस्कृति, झारखंड फ्रीडेरिक इरिना (विदेशी), सामाजिक कार्य-पशु, जर्मनी जोरावर सिंह जाधव, कला-नृत्य-लोक,गुजरात
  15. एस जयशंकर, सिविल सेवा, दिल्ली
  16. नरसिंह देव जम्वाल, साहित्य, जम्मू कश्मीर फैयाज अहमद, कला-शिल्प, जम्मू कश्मीर
  17. के जी जयन, कला-संगीत-भक्ति, केरल
  18. सुभाष काक(विदेशी), विज्ञान, अमेरिका
  19. शरत कमल, खेल-टेबल टेनिस, तमिलनाडु
  20. रजनी कांत, सामाजिक कार्य, उत्तर प्रदेश
  21. सुदाम केत, औषधि-सिकल सेल, महाराष्ट्र
  22. वामन केंद्रे, कला-अभिनय-थिएटर, महाराष्ट्र कादर खान(मरणोपरांत-विदेशी), कला, कनाडा
  23. अब्दुल गफूर खत्री, कला-चित्रकारी, गुजरात रवींद्र कोल्हे और स्मिता कोल्हे, औषधि, महाराष्ट्र बोम्बायला देवी लेशराम, खेल-तीरंदाजी, मणिपुर कैलाश मडैया, साहित्य, मध्य प्रदेश
  24. रमेश बाबाजी महाराज, सामाजिक कार्य-पशु कल्याण, उत्तर प्रदेश वल्लभभाई वासराभाई, कृषि, गुजरात
  25. गीता मेहता (विदेशी), साहित्य, अमेरिका
  26. शादाब मोहम्मद, औषधि-दंत चिकित्सा, उत्तर प्रदेश के के मुहम्मद, पुरातत्व, केरल
  27. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, औषधि, झारखंड
  28. दैतारी नाइक, सामाजिक कार्य, ओडिशा
  29. शंकर महादेवन नारायण, कला-गायन-फिल्म, महाराष्ट्र शांतनु नारायण(विदेशी), उद्योग, अमेरिका
  30. नर्तकी नटराज, कला-नृत्य, तमिलनाडु
  31. शेरिंग नोरबू, औषधि-सर्जरी, जम्मू कश्मीर श्री अनूप राजन पांडे, कला-संगीत छत्तीसगढ़ जगदीश प्रसाद पारिख, कृषि, राजस्थान
  32. गणपतभाई पटेल (विदेशी), साहित्य, अमेरिका बिमल पटेल, कृषि, गुजरात
  33. हुकुमचंद पाटीदार, कृषि, राजस्थान
  34. हरविंदर सिंह फूलका, लोक विषय, पंजाब
  35. मदुरई चिन्ना पिल्लई, सामाजिक कार्य, तमिलनाडु ताओ पोर्चोन लिंच(विदेशी), योग, अमेरिका
  36. कमला पुझारी, कृषि, ओडिशा
  37. बजरंग पुनिया, खेल-कुश्ती, हरियाणा
  38. जगत राम, औषधि- नेत्र चिकित्सा, चंडीगढ़
  39. आर वी रमनी, औषधि-नेत्र चिकित्सा, तमिलनाडु देवरपल्ली प्रकाश राव, सामाजिक कार्य-किफायती शिक्षा, ओडिशा अनूप साह, कला-फोटोग्राफी, उत्तराखंड
  40. मिलेना सल्वानी (विदेशी), कला-नृत्य-कत्थकली, फ्रांस नगिनदास संघवी, पत्रकारिता, महाराष्ट्र
  41. सिरीवेनेला सीताराम शास्त्री, कला-गीत, तेलंगाना शब्बीर सैय्यद, सामाजिक कार्य-पशु कल्याण, महाराष्ट्र महेश शर्मा, सामाजिक कार्य- आदिवासी कल्याण, मध्य प्रदेश मोहम्मद हनीफ खान शास्त्री, साहित्य, दिल्ली ब्रजेश कुमार शुक्ला, साहित्य, उत्तर प्रदेश नरेंद्र सिंह, पशुपालन, हरियाणा
  42. प्रशांति सिंह, खेल-बास्केटबॉल, उत्तर प्रदेश सुल्तान सिंह, पशुपालन, हरियाणा
  43. ज्योति कुमार सिन्हा, सामाजिक कार्य-किफायती शिक्षा, बिहार आनंदन शिवमणि, कला-संगीत, तमिलनाडु
  44. शारदा श्रीनिवासन, पुरातत्व, कर्नाटक
  45. देवेंद्र स्वरूप (मरणोपरांत), साहित्य, उत्तर प्रदेश अजय ठाकुर, खेल-कबड्डी, हिमाचल प्रदेश
  46. राजीव तारानाथ, कला-संगीत, सरोद, कर्नाटक सालुमारदा थिमक्का, सामाजिक कार्य-पर्यावरण, कर्नाटक जमुना टुडू, सामाजिक कार्य-पर्यावरण, झारखंड भारत भूषण त्यागी, कृषि, उत्तर प्रदेश
  47. रामस्वामी वेंकटस्वामी, औषधि-सर्जरी, तमिलनाडु राम सरन वर्मा, कृषि, उत्तर प्रदेश
  48. स्वामी विशुद्धानंद, आध्यात्मिकता, केरल
  49. हीरालाल यादव, कला-गायन-लोक, उत्तर प्रदेश वेंकटेश्वर राव यादलापल्ली, कृषि, आंध्र प्रदेश।

पद्म पुरस्कार पाने वालों की लिस्ट

पद्म पुरस्कारों के लिए चुनी गई जानी मानी हस्तियों के नाम इस प्रकार हैं-

  1. तीजन बाई, लोक कला छत्तीसगढ़
  2. इस्लाइल उमर गुइले, लोक विषय, जिबूती
  3. अनिल कुमार मणिभाई नाइक, व्यापार एवं उद्योग बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे, कला-अभिनय-रंगमंच, महाराष्ट्र पद्म भूषण
  4. जॉन चैम्बर्स (विदेशी), व्यापार एवं उद्योग, अमेरिका सुखदेव सिंह ढींढसा, लोक विषय, पंजाब
  5. प्रवीण गोर्धन (विदेशी), लोक विषय, दक्षिण अफ्रीका महाशय धरम पाल गुलाटी, उद्योग, दिल्ली
  6. दर्शन लाल जैन, सामाजिक कार्य, हरियाणा
  7. अशोक लक्ष्मणराव कुकडे, किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं, महाराष्ट्र करिया मुंडा, लोक विषय, झारखंड
  8. बुधादित्य मुखर्जी, कला-संगीत-सितार, पश्चिम बंगाल मोहनलाल विश्वनाथन नैयर, कला-अभिनय-फिल्म, केरल एस नंबी नारायण, विज्ञान, केरल
  9. कुलदीप नैय्यर (मरणोपरांत), पत्रकारिता, दिल्ली बछेंद्री पाल, पर्वतारोहण, उत्तराखंड
  10. वी के शुंगलू, सिविल सेवा, दिल्ली
  11. हुकुमदेव नारायण यादव, लोक विषय, बिहार

दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी

  • गणतंत्र दिवस परेड सुबह 9.50 बजे विजय चौक से शुरू होगी और राजपथ, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुये किला किला मैदान की ओर जाएगी.
  • संयुक्त पुलिस (यातायात) आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि इंडिया गेट पर सुबह नौ बजे से कार्यक्रम शुरू हो जाएगा
  • परेड के सुचारू संचालन के लिए 25 जनवरी को शाम छह बजे से अगले दिन परेड समाप्त होने तक विजय चौक से इंडिया गेट की ओर राजमार्ग पर यातायात की अनुमति नहीं होगी
  • रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड पर 25 जनवरी रात 11 बजे से परेड समाप्त होने तक आरपार यातायात की अनुमति नहीं होगी
  • 'सी'-हेक्सेगन-इंडिया गेट पर 26 जनवरी तड़के दो बजे से परेड के तिलक मार्ग पार करने तक यातायात बंद कर रहेगा
  • 26 जनवरी को सुबह दस बजे से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग पर दोनों तरफ से यातायात को अनुमति नहीं दी जाएगी
  • उन्होंने कहा कि यात्रियों को इस परामर्श के हिसाब से पूर्व में अपनी यात्रा योजना बनाने और साथ ही तड़के दो बजे से दोपहर 12.30 तक परेड के मार्ग से बचने की सलाह दी गई है.
  • बसों की आवाजाही पार्क स्ट्रीट/उद्यान मार्ग, आराम बाग रोड(पहाड़गंज), कमला मार्केट, दिल्ली सचिवालय (आईजी स्टेडियम) प्रगति मैदान (भैरों मार्ग), हनुमान मंदिर (यमुना बाजार), मोरी गेट, तीस हजारी, कश्मीरी गेट आईएसबीटी और सराय काले खान आईएसबीटी तक सीमित रखी गई है.
  • गणतंत्र दिवस परेड के दौरान सभी स्टेशनों पर मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी. हालांकि, केन्द्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशन पर सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक चढ़ने और उतरने की अनुमति नहीं होगी. लोक कल्याण मार्ग (रेस कोर्स) और पटेल चौक पर सुबह 8.45 से दोपहर 12 बजे तक चढ़ने और उतरने की अनुमति नहीं होगी.

गणतंत्र दिवस परेड: दिल्ली के कई रास्ते रहेंगे बंद

रिपब्लिक डे परेड के मद्देनजर दिल्ली के विजय चौक और लाल किला मैदान के बीच के कई रास्तों पर ट्रैफिक रूट्स में बदलाव किया गया है. इन्हीं बदलावों के तहत कई रूट आम आवाजाही के लिए बंद रहेंगे.

पुलिस ने यात्रियों को ट्रैफिक एडवायजरी के अनुसार ही योजना बनाकर घरों से निकलने की सलाह दी है.

परेड में एम 777 होवित्जर और के 9 वज्र भी आएंगे नजर

परेड में तोप एम 777 अमेरिकन अल्ट्रा लाइट होवित्जर और के 9 वज्र भी शामिल किये गये हैं. हाल ही में अमेरिका से एम 777 अमेरिकन अल्ट्रा लाइट होवित्जर खरीदा गया है. स्वचालित वज्र प्रधानमंत्री की मेक इन इंडिया पहल का प्रतीक है.

गणतंत्र दिवस परेड में ‘नारी शक्ति' का होगा प्रदर्शन

70 वें गणतंत्र दिवस की परेड में राजपथ पर ऐतिहासिक डेयरडेविल टीम के तहत असम राइफल्स की एक टुकड़ी की अगुवाई में अदम्य नारी शक्ति का प्रदर्शन होगा.

चीफ ऑफ स्टाफ (हेडक्वार्टर दिल्ली एरिया) मेजर जनरल राजपाल पुनिया ने कहा, ‘‘यह गणतंत्र दिवस परेड नारी शक्ति का विस्मयकारी प्रदर्शन भी होगा क्योंकि असम राइफल की एक पूर्ण महिला टुकड़ी के अलावा कई टुकड़ियों का महिलाएं नेतृत्व करेंगी.''

नौसेना, सेना सेवा कोर की टुकड़ियों और कोर ऑफ सिग्नल्स की इकाई की भी अगुवाई महिला अधिकारी करेंगी. सिग्नल कोर की कप्तान शिखा सुरभि अपनी टीम के पुरुष सहयोगियों के साथ बाइक स्टंट करेंगी. मेजर खुशबू कंवर (30) देश के सबसे पुराने अर्द्धसैनिक बल असम राइफल्स की टुकड़ी की अगुवाई करेंगी.

70वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्‍या पर राष्‍ट्र को संबोधित करेंगे राष्‍ट्रपति

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद 70वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्‍या पर शुक्रवार को राष्‍ट्र को संबोधित करेंगे. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति 70वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को राष्ट्र को संबोधित करेंगे. यह संबोधन आकाशवाणी के सभी राष्‍ट्रीय नेटवर्कों और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर शाम सात बजे प्रसारित किया जाएगा.

प्रसारण पहले हिन्‍दी में और इसके बाद अंग्रेजी में होगा. दूरदर्शन पर हिन्‍दी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनल संबोधन का क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसा‍रण करेंगे. आकाशवाणी अपने क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात साढ़े नौ बजे से संबोधन का क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण करेगा.

Published: 25 Jan 2019,09:40 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT