Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Republic Day परेड: राज्यों की झांकी में दिखी भारत की सतरंगी संस्कृति

Republic Day परेड: राज्यों की झांकी में दिखी भारत की सतरंगी संस्कृति

गणतंत्र दिवस परेड में भारत की सांस्कृतिक विविधता, सैन्य कौशल, बढ़ती स्वदेशी क्षमता और नारी शक्ति का प्रदर्शन

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
<div class="paragraphs"><p>74th Republic Day Parade के दौरान कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित उत्तर प्रदेश की झांकी.</p></div>
i

74th Republic Day Parade के दौरान कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित उत्तर प्रदेश की झांकी.

(फोटो-पीटीआई)

advertisement

Republic Day 2023 State Tableau: भारत ने गुरुवार, 26 जनवरी को अपना 74वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) मनाया. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ ने गणतंत्र दिवस की मेजबानी की. गणतंत्र दिवस परेड में भारत की सांस्कृतिक विविधता, सैन्य कौशल और बढ़ती स्वदेशी क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया. कर्तव्य पथ पर आज आईं अधिकांश झांकियां महिला सशक्तिकरण की थीम पर केंद्रित थीं. 'नारी शक्ति' केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और त्रिपुरा की झांकी का केंद्रीय विषय था.

परेड के दौरान केरल द्वारा "नारी शक्ति और महिला सशक्तिकरण की लोक परंपरा" की झांकी प्रस्तुत की गई, इसमें कलारिपयट्टू का प्रदर्शन शामिल था और इसमें 2020 में नारी शक्ति पुरस्कार की विजेता कार्तियानी अम्मा को भी चित्रित किया गया था.

तस्वीरों में देखिये राज्यों और मंत्रालयों की झांकी में कैसे भारत की सतरंगी संस्कृति दिखी.

74वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित हरियाणा की झांकी. इस झांकी में भगवान कृष्ण को अर्जुन के सारथी के रूप में गीता का ज्ञान देते हुए दिखाया गया है.

(फोटो-पीटीआई)

74वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित आंध्र प्रदेश की झांकी. झांकी में सामने की ओर एक बैलगाड़ी थी, जो मकर संक्रांति के दौरान मनाए जाने वाले प्रभाल तीर्थम के त्योहार को दर्शाती है.

(फोटो-पीटीआई)

74वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित अरुणाचल प्रदेश की झांकी. राज्य की झांकी ने एडवेंचर, खेल, इकोलॉजी, संस्कृति, धर्म, इतिहास और पुरातत्व के क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को प्रदर्शित किया.

(फोटो-पीटीआई)

74वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित उत्तर प्रदेश की झांकी. 'अयोध्या दीपोत्सव' पर उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या में मनाए जाने वाले तीन दिवसीय दीपोत्सव को दिखाया गया.

(फोटो-पीटीआई)

74वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित लद्दाख की झांकी. 'पर्यटन और लद्दाख की समग्र संस्कृति' विषय पर आधारित झांकी ने प्रकृति और बाकी दुनिया के साथ लद्दाख के सामंजस्यपूर्ण संबंधों को प्रदर्शित किया.

(फोटो-पीटीआई)

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

74वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित गुजरात की झांकी. 'क्लीन-ग्रीन एनर्जी एफिशिएंट गुजरात' थीम पर आधारित गुजरात की झांकी में आगे की ओर कच्छ की पारंपरिक ड्रेस पहनी लड़की की मूर्ति थी जिसके हाथ में सूर्य ऊर्जा और पवन ऊर्जा के प्रतिक थे. 

(फोटो-पीटीआई)

74वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित महाराष्ट्र की झांकी. महाराष्ट्र की झांकी आजादी का अमृत महोत्सव की थीम पर आधारित थी, जिसमें नारी शक्ति के साथ-साथ मंदिर शैली और महाराष्ट्र की लोक कला की अमूर्त विरासत को प्रदर्शित किया गया था.

(फोटो-पीटीआई)

74वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित कर्नाटक की झांकी. 'नारी शक्ति' या महिला सशक्तिकरण थीम वाली इस झांकी में पद्म श्री पानें वालीं राज्य की तीन महिलाओं- सुलागिट्टी नरसम्मा, वृक्षा माते तुलसी गौड़ा हलक्की और सालुमरादा तिम्मक्का को दिखाया गया.

(फोटो-पीटीआई)

74वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित संस्कृति मंत्रालय की झांकी.

(फोटो-पीटीआई)

74वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित संस्कृति मंत्रालय की झांकी.

(फोटो-पीटीआई)

74वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित CAPF की झांकी.

(फोटो-पीटीआई)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT