Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019गणतंत्र दिवस परेड में होगा ‘नारी शक्ति’ का दमदार प्रदर्शन

गणतंत्र दिवस परेड में होगा ‘नारी शक्ति’ का दमदार प्रदर्शन

ये गणतंत्र दिवस परेड नारी शक्ति का शानदार प्रदर्शन भी होगा क्योंकि कई महिला टुकड़ियों का महिलाएं नेतृत्व करेंगी

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
असम राइफल्स के जवानों की टुकड़ी की पैरा-मिलिट्री महिलाएं राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड 2019 के लिए रिहर्सल के दौरान मार्च करती हुईं
i
असम राइफल्स के जवानों की टुकड़ी की पैरा-मिलिट्री महिलाएं राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड 2019 के लिए रिहर्सल के दौरान मार्च करती हुईं
(फोटो: PTI) 

advertisement

70वें गणतंत्र दिवस की परेड में राजपथ पर ऐतिहासिक डेयरडेविल टीम के तहत असम राइफल्स की एक टुकड़ी की अगुवाई में नारी शक्ति का प्रदर्शन देखने को मिलेगा. एक अकेली महिला अधिकारी बाइक पर स्टंट दिखाएगी.

चीफ ऑफ स्टाफ (हेडक्वार्टर दिल्ली एरिया) मेजर जनरल राजपाल पुनिया ने बताया कि पहली बार आजाद हिंद फौज के 90 साल से ज्यादा उम्र के चार सैनिक भी इस परेड में हिस्सा लेंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘ये गणतंत्र दिवस परेड नारी शक्ति का शानदार प्रदर्शन भी होगा क्योंकि असम राइफल की एक महिला टुकड़ी के अलावा कई टुकड़ियों का महिलाएं नेतृत्व करेंगी.''

राजपथ पर बुधवार को गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान असम राइफल्स के जवानों की टुकड़ी की पैरा-मिलिट्री महिलाएं मार्च करती हुईं(फोटो: PTI)  
गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के दौरान महिला अधिकारी के नेतृत्व में भारतीय नौसेना मार्च करते हुए(फोटो: PTI)  
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
असम राइफल्स की भारतीय अर्धसैनिक महिला सैनिक अपनी टोपी ठीक करते हुए(फोटो: Manish Swarup)  
राजपथ दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के लिए रिहर्सल के दौरान असम राइफल्स की भारतीय अर्धसैनिक महिला सैनिकों ने किया मार्च(फोटो: AP/Manish Swarup)  
भारतीय नौसेना के जवान गणतंत्र दिवस परेड 2019 के लिए रिहर्सल के दौरान (फोटो: PTI)  

सिग्नल कोर की कप्तान शिखा सुरभि अपनी टीम के पुरुष सहयोगियों के साथ बाइक स्टंट करेंगी. मेजर खुशबू कंवर (30) देश के सबसे पुराने अर्द्धसैनिक बल असम राइफल्स की टुकड़ी की अगुवाई करेंगी.

गणतंत्र दिवस की परेड में तोप एम 777 अमेरिकन अल्ट्रा लाइट होवित्जर और के 9 वज्र भी शामिल किए गए हैं. हाल ही में अमेरिका से एम 777 अमेरिकन अल्ट्रा लाइट होवित्जर खरीदा गया है.

1919 का जालियांवाला बांग नरसंहार इस साल गणतंत्र दिवस परेड में पंजाब की सरकारी झांकी का विषय होगा. पंजाब की झांकी लगातार तीसरी बार परेड में प्रदर्शित होगी.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 23 Jan 2019,05:26 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT