Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली से अरुणाचल तक AAP का विरोध-प्रदर्शन| Photos

संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली से अरुणाचल तक AAP का विरोध-प्रदर्शन| Photos

AAP सांसद संजय सिंह को ईडी ने गुरुवार को उनके आवास पर तलाशी के बाद गिरफ्तार कर लिया

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
<div class="paragraphs"><p>संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन- Photos</p></div>
i

संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन- Photos

(AAP/X)

advertisement

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने दिल्ली शराब नीति मामले (Delhi Excise Policy) में अपने वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ 5 अक्टूबर को पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किए.

दिल्ली में AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी मुख्यालय के पास जमकर नारे लगाए. AAP ने बीजेपी पर उसके वरिष्ठ पदाधिकारियों को निशाना बनाने के लिए जांच एजेंसियों का "दुरुपयोग" करने का आरोप लगाया.

(फोटो: एक्स/आम आदमी पार्टी)

आतिशी आतिशी और अन्य AAP नेता नई दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करते हुए.

(फोटो: एक्स/आम आदमी पार्टी)

चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया. 

(फोटो: एक्स/आम आदमी पार्टी)

संजय सिंह की गिरफ्तारी का विरोध करते केजरीवाल सरकार में मंत्री और आप नेता गोपाल राय

(फोटो: एक्स/आम आदमी पार्टी)

नई दिल्ली में आप कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड्स लगा दिए हैं

(फोटो: एक्स/आम आदमी पार्टी)

गुरुवार को हैदराबाद में बीजेपी कार्यालय के बाहर संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान AAP कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया.

(फोटो: एक्स/आम आदमी पार्टी)

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ मुंबई में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता.

(फोटो: एक्स/आम आदमी पार्टी)

गुरुवार को लखनऊ में AAP कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया.

(फोटो: एक्स/आम आदमी पार्टी)

बिहार में संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध करते आप आदमी पार्टी के कार्यकर्ता.

(फोटो: एक्स/आम आदमी पार्टी)

राजस्थान में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध में मार्च निकाला, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आप आदमी पार्टी के हैंडल से शेयर की गई. 

(फोटो: एक्स/आम आदमी पार्टी)

अरुणाचल प्रदेश में प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका, इसकी तस्वीरें X पर आम आदमी पार्टी के हैंडल से शेयर की गई.

(फोटो: एक्स/आम आदमी पार्टी)

संजय सिंह के समर्थन में लाए गए बैनर और पोस्टर.

(फोटो: एक्स/आम आदमी पार्टी)

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT