Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019प्रियंका की सुरक्षा में चूक,CRPF निगरानी के बाद भी घर में घुसे लोग

प्रियंका की सुरक्षा में चूक,CRPF निगरानी के बाद भी घर में घुसे लोग

पिछले महीने ही हटाई गई थी गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
प्रियंका गांधी 
i
प्रियंका गांधी 
(फोटो: ट्विटर/कांग्रेस)

advertisement

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को मिली एसपीजी सुरक्षा हटे अभी महीना भी नहीं बीता है, कि अब उनकी सुरक्षा में सेंध से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, बीते हफ्ते कुछ अज्ञात लोग प्रियंका गांधी के लोधी एस्टेट वाले आवास में घुस गए. बताया जा रहा है कि ये लोग बिना अपॉइंटमेंट के आवास में दाखिल हुए और प्रियंका गांधी के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की.

प्रियंका गांधी के दफ्तर ने आईजी सीआरपीएफ को लिखी एक चिट्ठी में सुरक्षा में ढील होने का ब्योरा दिया है. बता दें, एसपीजी सुरक्षा हटने के बाद से प्रियंका गांधी की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ संभाल रही है.

बिना अपॉइंटमेंट के अचानक से घर में घुसे लोग

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि 26 नवंबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के लोधी एस्टेट स्थित घर पर सुरक्षा में चूक हुई. अज्ञात लोगों ने उनके आवास में बिना पूर्व जानकारी के प्रवेश किया और उनसे सेल्फी के लिए कहा.

प्रियंका गांधी के दफ्तर ने सीआरपीएफ में इसकी शिकायत दर्ज कराई है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

बीते महीने केंद्र सरकार ने हटा ली थी एसपीजी सुरक्षा

केंद्र सरकार ने पिछले महीने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के परिवास से एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली थी. एसपीजी की जगह सरकार ने गांधी परिवार को सीआरपीएफ की जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराई थी.

बता दें, 21 मई, 1991 को लिट्टे आतंकवादियों द्वारा तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की हत्या के बाद उनके परिवार को एसपीजी सुरक्षा मुहैया कराई गई थी.

गांधी परिवार और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा वापस लिए जाने के मुद्दे पर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया था.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT