Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019शिल्पा शेट्टी होंगी स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एंबेसडर

शिल्पा शेट्टी होंगी स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एंबेसडर

स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों से गंदगी न फैलाने के लिए अपील करेंगी शिल्पा शेट्टी

भाषा
भारत
Updated:
शिल्पा शेट्टी (फोटो: रॉयटर्स)
i
शिल्पा शेट्टी (फोटो: रॉयटर्स)
null

advertisement

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को स्वच्छ भारत अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी योजना के लिए टीवी और रेडियो पर शिल्पा प्रचार करेंगी.

वो लोगों से गंदगी न फैलाने के लिए अपील करेंगी. इसके लिए जल्द ही देशभर में उनकी तस्वीरों वाले पोस्टर लगा दिए जाएंगे.

शहरी विकास मंत्रालय में संयुक्त सचिव और स्वच्छ भारत अभियान के निदेशक प्रवीण प्रकाश के मुताबिक लोगों को जागरूक करने के लिए वो मशहूर हस्तियों को इस मुहिम से जोड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि शहरी इलाकों में गंदगी बड़ी समस्या है, जहां पर कई लोग कूड़ा फेंकने के लिए कूड़ेदान का इस्तेमाल नहीं करते हैं.

उल्लेखनीय है कि मंत्रालय ने प्रियंका चोपड़ा को भी इस अभियान से जोड़ रखा है.भारत को 2019 तक खुले में शौचमुक्त करने के अभियान का वह प्रचार करेंगी.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 23 Feb 2017,09:19 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT