Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Solar Eclipse 2022: दिल्ली, मुंबई में दिखा सूर्य ग्रहण- लद्दाख से हुआ था शुरू

Solar Eclipse 2022: दिल्ली, मुंबई में दिखा सूर्य ग्रहण- लद्दाख से हुआ था शुरू

Solar Eclipse: यह ग्रहण यूरोप, मध्य पूर्व अफ्रीका और एशिया के पश्चिमी क्षेत्रों के ज्यादातर हिस्सों में दिखाई देगा.

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
<div class="paragraphs"><p>Solar Eclipse 2022: भारत में लद्दाख के लेह और हानले में शुरू हुआ सूर्या ग्रहण </p></div>
i

Solar Eclipse 2022: भारत में लद्दाख के लेह और हानले में शुरू हुआ सूर्या ग्रहण

(फोटो- स्क्रीनग्रैब/IIA बेंगलुरू)   

advertisement

भारतीय खगोल भौतिकी (Indian Institute of Astrophysics) संस्थान ने कहा कि आंशिक सूर्य ग्रहण या सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) भारत में लद्दाख के लेह और हानले में शुरू हो गया है. यह ग्रहण यूरोप, मध्य पूर्व, अफ्रीका और एशिया के पश्चिमी क्षेत्रों के ज्यादातर हिस्सों में दिखाई देगा. भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान ने सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग की है.

भारत के ज्यादातर हिस्से इस सूर्य ग्रहण को देखने में सक्षम होंगे, जिसका समय अलग-अलग शहरों में अलग होगा हालांकि, अंडमान और निकोबार द्वीप और इंफाल, आइजोल, ईटानगर और कोहिमा सहित कुछ उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में लोग इस ग्रहण को नहीं देख पाएंगे. इसके अलावा, ग्रहण का अंत भारत से दिखाई नहीं देगा क्योंकि यह सूर्यास्त के बाद भी जारी रहेगा.

पटना में मंगलवार, 25 अक्टूबर, 2022 को आंशिक सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा आंशिक रूप से सूर्य को ढक लेता है, इस दौरान उड़ते हुए पक्षी.

(फोटो- पीटीआई) 

मुंबई और दिल्ली में ग्रहण की शुरुआत से सूर्यास्त तक की अवधि क्रमश 1 घंटा 19 मिनट और 1 घंटा 13 मिनट है. ग्रहण दिल्ली में जहां शाम 4:29 बजे शुरू हुआ, वहीं मुंबई में यह शाम 4:49 बजे से दिखाई दिया.

रांची में मंगलवार, 25 अक्टूबर, 2022 को आंशिक सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा आंशिक रूप से सूर्य को कवर करता है.

(फोटो- पीटीआई)

आंशिक ग्रहण चेन्नई में 31 मिनट तक रहेगा जहां यह शाम 5:14 बजे शुरू हुआ. बेंगलुरु में लोगों को ग्रहण शाम 5:12 बजे से 43 मिनट तक देखने को मिला. कोलकाता में शाम 4:52 बजे आंशिक ग्रहण लगा, जो लगभग 12 मिनट तक चला.

अगला सूर्य ग्रहण 2 अगस्त 2027 को भारत से दिखाई देगा. यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा. देश के सभी हिस्सों से इसे आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में देखा जाएगा.

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT