Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019पत्रकार विनोद दुआ को SC से राहत, अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक

पत्रकार विनोद दुआ को SC से राहत, अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक

विनोद दुआ पर यूट्यूब ब्रॉडकास्ट को लेकर देशद्रोह का केस दर्ज किया गया था

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
विनोद दुआ पर उनके एक वीडियो को लेकर हिमाचल में देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है
i
विनोद दुआ पर उनके एक वीडियो को लेकर हिमाचल में देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है
(फोटो:YouTube Screengrab)

advertisement

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के खिलाफ दर्ज हुए देशद्रोह के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. जिसके बाद एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई को 24 सितंबर तक आगे बढ़ा दिया है. लेकिन विनोद दुआ को फिर से गिरफ्तारी को लेकर राहत दी गई है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले की अगली सुनवाई (24 सितंबर) तक विनोद दुआ की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक जारी रहेगी.

बता दें कि पत्रकार विनोद दुआ के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक FIR दर्ज कराई गई. ये FIR उनके एक यू-ट्यूब वीडियो को लेकर की गई थी.

जिसमें दावा किया गया है कि दुआ ने फेक न्यूज के जरिए सरकार के खिलाफ जन भावनाओं को भड़काने का काम किया. ये वीडियो इस साल फरवरी में हुई दिल्ली हिंसा को लेकर था.

विनोद दुआ पर हिमाचल में मामला दर्ज हुआ था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते हिमाचल प्रदेश पुलिस ने उन्हें वहां नहीं बुलाया. उनके बयान उनके घर से ही लिए गए. विवोद दुआ ने भी इसकी मांग की थी. ये मांग इसलिए की गई थी क्यों कि वो हिमाचल प्रदेश जाकर अपने स्वास्थ्य को खतरे में नहीं डालना चाहते थे.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 18 Sep 2020,08:09 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT