Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पाकिस्तान से आया फोन

मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पाकिस्तान से आया फोन

होटल के आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है 

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
होटल के आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है 
i
होटल के आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है 
(फोटो: ट्टिटर)

advertisement

मुंबई में गेट वे ऑफ इंडिया के पास मौजूद मशहूर होटल ताज महल पैलेस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद इसके आसपास की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी.

सूत्रों ने बताया कि होटल के पास रात 12.30 बजे एक धमकी भरा फोन आया, जिसके बाद मुंबई पुलिस को सूचित किया गया. यह फोन कथित रूप से पाकिस्तान के कराची से किया गया था और फोन करने वाले ने बम से होटल को उड़ाने की धमकी दी.

होटल के आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और आगे की जांच चल रही है.
यह होटल 26 नवंबर, 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के दौरान पाकिस्तानी आतंकवादियों का मुख्य निशाना था. होटल के अंदर आतंकवादी घुस गए थे और कई लोगों को अुना निशाना बनाया था.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT