UGC-NET परीक्षा टाली गई, कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर फैसला

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने दी जानकारी
क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
UGC NET 2021 परीक्षा शेड्यूल जारी, जानें आवेदन प्रक्रिया | (फोटो- i stock)
UGC NET 2021 परीक्षा शेड्यूल जारी, जानें आवेदन प्रक्रिया

कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए देश में तमाम परीक्षाओं को रद्द या टाला जा रहा है. अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेशनल एलिजिबिलटी टेस्ट (NET) को स्थगित करने का फैसला किया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इसकी जानकारी दी है.

जल्द होगा नई तारीखों का ऐलान

फिलहाल नई तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन कहा गया है कि जल्द नई तीरीख बताई जाएंगीं. परीक्षा से करीब 15 दिन पहले इसका ऐलान होगा. बता दें कि मई में नेट की परीक्षा आयोजित होनी थी, लेकिन कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए अब इसे टाला गया है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 20 Apr 2021,05:44 PM IST

SCROLL FOR NEXT