Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019त्योहार से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, 3737 करोड़ का बोनस

त्योहार से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, 3737 करोड़ का बोनस

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कैबिनेट ब्रीफिंग में किया ऐलान करीब 30 लाख कर्मचारियों को फायदा

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कैबिनेट ब्रीफिंग में किया ऐलान करीब 30 लाख कर्मचारियों को फायदा
i
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कैबिनेट ब्रीफिंग में किया ऐलान करीब 30 लाख कर्मचारियों को फायदा
(फोटो: PTI)

advertisement

कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बाद कर्मचारियों के लिए त्योहारों से ठीक पहले आखिरकार एक अच्छी खबर आई है. केंद्रीय कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों को साल 2019-2020 का बोनस देने का फैसला किया है. ये बोनस करीब 30 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कैबिनेट ब्रीफिंग में ये बताया. हालांकि ये लाभ केंद्रीय कर्मचारियों को ही मिलेगा.

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई इस कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया कि कर्मचारियों को साल 2019-20 का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) और नॉन प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस दिया जाएगा. जिसमें केंद्र सरकार कुल 3,737 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है. केंद्रीय मंत्री ने बताया,

“ये बोनस 30 लाख नॉन गैजिटेड कर्मचारियों को मिलेगा. जिसका भुगतान तुरंत शुरू होगा. इसमें कर्मशियल इस्टेब्लिशमेंट्स जैसे- रेलवे, पोस्ट ऑफिस, रक्षा उत्पादन, ईपीएफओ आदि के 17 लाख कर्मचारियों को 2,791 करोड़ बोनस मिलेगा. इसके अलावा जो केंद्र सरकार में काम रहे हैं, ऐसे 13 लाख कर्मचारियों को नॉन पीएलबी बोनस के तौर पर 906 करोड़ रुपये बोनस के तौर पर मिलेंगे.”

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि त्योहार के सीजन में इस फैसले के बाद बाजार में मांग बढ़ेगी और लोगों के हाथ में पैसा आएगा. साथ ही उन्होंने बताया कि विजयदशमी या दुर्गा पूजा से पहले ही सभी कर्मचारियों को बोनस मिल जाएगा.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

कश्मीर में पंचायत राज कानून पर मुहर

इसके अलावा केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कश्मीर को लेकर लिए गए एक फैसले पर भी मुहर लगाई गई. केंद्रीय मंत्री जावडेकर ने कहा कि धारा 370 खत्म होने के बाद भारत के अनेक जनकल्याण के कानून लागू होने शुरू हो गए हैं. पिछले हफ्ते ही त्रिस्तरीय पंचायत समिति का जो कानून पूरे देश में है वो जम्मू-कश्मीर में भी लागू हो गया. यही कश्मीर पर अन्याय था. आज उस फैसले पर मुहर लगाई गई है और अब जिला विकास परिषद के सीधे चुनाव होकर जन प्रतिनिधियों के हाथ में सत्ता आएगी.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 21 Oct 2020,04:09 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT