Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपद नाइक कोरोना पॉजिटिव, खुद दी जानकारी

केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपद नाइक कोरोना पॉजिटिव, खुद दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री ने खुद ट्विटर पर दी कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
केंद्रीय मंत्री ने खुद ट्विटर पर दी कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी
i
केंद्रीय मंत्री ने खुद ट्विटर पर दी कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी
(फोटो: फेसबुक)

advertisement

देशभर में रोज कोरोना मामलों के नए रिकॉर्ड टूट रहे हैं. इस महामारी की चपेट में आम आदमी से लेकर कई मशहूर हस्तियां तक आ चुकी हैं. अब इसी क्रम में एक और नाम जुड़ गया है. केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपद नाइक का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है. जिसके बाद उन्होंने खुद को होम क्वॉरंटीन कर लिया है. उन्होंने इस बात की जानकारी खुद ट्वीट करके दी. इसके साथ ही केंद्र सरकार के ये पांचवें मंत्री हैं, जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

केंद्रीय मंत्री ने ट्विटर पर खुद के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने को लेकर जानकारी देते हुए लिखा,

“मैंने आज कोरोना टेस्ट करवाया, जो बिना लक्षण के पॉजिटिव आया है. मेरे सभी जरूरी अंग सामान्य तौर पर काम कर रहे हैं और मैं होम आइसोलेशन में चला गया हूं. पिछले दिनों जिन भी लोगों से मेरा संपर्क हुआ है उन्हें सलाह देता हूं कि वो अपना टेस्ट करवाएं और जरूरी सावधानियां बरतें.”

ये मंत्री पाए गए हैं कोरोना पॉजिटिव

केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपद नाइक से पहले चार केंद्रीय मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिनमें सबसे बड़ा नाम गृहमंत्री अमित शाह का है. अमित शाह ने 2 अगस्त को ट्विटर के जरिए जानकारी देते हुए बताया था कि उनका कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है. इसके बाद उन्हें गुरुग्राम में भर्ती कराया गया था. हालांकि वो अब ठीक हो चुके हैं. उनके अलावा केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, अर्जुन मेघवाल और कैलाश चौधरी भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 12 Aug 2020,07:46 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT