Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019 Aligarh: महिला ने कर ली शादी तो प्रेमी ने मारी गोली, खुद को भी किया घायल

Aligarh: महिला ने कर ली शादी तो प्रेमी ने मारी गोली, खुद को भी किया घायल

Aligarh: महिला ने शादी के बाद लड़के से मिलना बंद कर दिया था.

क्विंट हिंदी
भारत
Published:
<div class="paragraphs"><p>Aligarh: महिला ने कर ली शादी तो प्रेमी ने मारी गोली&nbsp;</p></div>
i

Aligarh: महिला ने कर ली शादी तो प्रेमी ने मारी गोली 

(फोटो- क्विंट)

advertisement

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अलीगढ़ (Aligarh) के खैर थाना क्षेत्र में आज एक सिरफिरे आशिक ने शादीशुदा महिला को गोली मार दी. व्यक्ति ने महिला को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली. घटना खैर थाना क्षेत्र के गौमत चौराहे की है. बताया जा रहा है कि लड़का और महिला का कई साल से प्रेम प्रसंग था, महिला की शादी हो गई थी और उसने लड़के से मिलना बंद कर दिया था.

मंगलवार, 13 सितंबर को लड़का महिला के घर पर आया और आते ही उसके और महिला के बीच में कुछ छीना झपटी हुई. इसके बाद वह लड़का महिला को गोली मार कर भाग गया. महिला को गोली उसके हाथ में लगी, गोली की आवाज सुन आस-पास के लोग लड़के के पीछे भागन लगे तो लड़के ने भागकर एक दुकान के अंदर खुद को गोली मार ली. दोनों घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है, पुलिस मामले में कार्यवाही कर रही है.

इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें लड़का महिला के घर जाते हुए नजर आ रहा है और महिला उससे बचने के लिए भाग रही है.

गौमत चौराहे पर ही ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली रेनू और खैर की नई बस्ती का रहने वाले विनोद के बीच पिछले कई साल से प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है.

हॉस्पिटल में घायल विनोद ने बताया कि रेनू के चक्कर में गोली लगी है. रेनू का पति और उसके जीजा के साथ मेरे 9 साल से संबंध है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

इस घटना के बारे में बात करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिसोदिया ने बताया कि आज शाम 7:30 बजे करीब गौमत चौराहे पर विनोद ने एक महिला रेनू शर्मा जिसकी उम्र 32 साल की है उसे पुराने प्रेम प्रसंग के चलते गोली मार दी.

विनोद ने पकड़े जाने के डर से उसी तमंचे से खुद को भी गोली मार ली. दोनों जख्मी हालत में अलीगढ़ अस्पताल में भर्ती करा दिए गए हैं. मौके से तमंचा, कारतूस बरामद किया गया है. मामला दर्ज कर कार्यवाही जा रही है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT