Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019India Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019UP: भ्रष्टाचार पर योगी के मंत्री का 'प्रवचन'- पैसा कमाओ, पर पूरा डकारना बुरी बात

UP: भ्रष्टाचार पर योगी के मंत्री का 'प्रवचन'- पैसा कमाओ, पर पूरा डकारना बुरी बात

झांसी में अधिकारियों को फटकार लगाते-लगाते स्वतंत्र देव सिंह ने दिया विवादित बयान

क्विंट हिंदी
भारत
Updated:
<div class="paragraphs"><p>भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घिरे स्वतंत्र देव सिंह</p></div>
i

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घिरे स्वतंत्र देव सिंह

(फोटो-ट्विटर)

advertisement

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अपने बयान को लेकर विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं. दरअसल, शनिवार को झांसी के गरौठा में सिंचाई परियोजनाओं के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा, "पैसा कमाना बुरी बात नहीं है, पूरा का पूरा पैसा डकार जाना ठीक नहीं." इसके बाद से उनके इस बयान का विरोध हो रहा है.

निरीक्षण के दौरान कही ये बात

झांसी में निरीक्षण के दौरान नहर में गंदगी मिलने पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई. इस दौरान उन्होंने कहा, "सरकार का उद्देश्य है कि हर गरीब के खेत में पानी पहुंचे. पैसा कमाना बुरी बात नहीं है, लेकिन पूरा का पूरा पैसा डकार जाना बुरी बात है."

इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों ने जब कहा कि इस संबंध में पता करते हैं तब मंत्री सिंह भड़क उठे. उन्होंने कहा, "आप क्या पता करेंगे? देखिये क्या देखना है. करोड़ों रुपये आते हैं, लेकिन नहरों की सफाई नहीं हो पाती."

योगी सरकार में जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर झांसी के गरौठा में सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण कर रहे थे.

अखिलेश यादव ने साधा निशाना

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बयान को लेकर एसपी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने निशाना साधा है. ट्विटर पर मंत्री स्वतंत्र देव का वीडियो शेयर कर अखिलेश ने लिखा कि, "सुनिए भाजपाई मंत्री का प्रवचन, कैसे है ‘भ्रष्टाचार’, बिना कुछ काम, पूरा पैसा डकार गये ये है बुरी बात."

समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा "कमीशनबाज महाभ्रष्टाचारी बीजेपी सरकार में मंत्री खुलेआम अधिकारियों से कह रहे, पैसा कमाना बुरी बात नहीं. गरीब तक पानी पहुंचा अथवा नहीं ये देखने गए मंत्री जी को अपनी कमाई की चिंता सताने लगी."

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 24 Apr 2022,12:52 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT